24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे को गुलाबी निखार देगा ये नुस्खा, आज़माएं जरूर

सुंदरता के लिए महिलाएं कुछ भी करने को तैयार रहती हैं. अपने चहरे पर रंगत पाई जाए और उसमें गुलाबी निखार (Glow) लाया जाए. इसके लिए महिलाऐं मेकअप का सहारा लेना पसंद करती हैं जबकि आप कुछ घरेलू तरीकों की मदद से भी इस गुलाबी…

24GhanteOnline
January 5, 2026
2 min read

सुंदरता के लिए महिलाएं कुछ भी करने को तैयार रहती हैं. अपने चहरे पर रंगत पाई जाए और उसमें गुलाबी निखार (Glow) लाया जाए. इसके लिए महिलाऐं मेकअप का सहारा लेना पसंद करती हैं जबकि आप कुछ घरेलू तरीकों की मदद से भी इस गुलाबी निखार को पा सकती है. लेकिन ज्यादा खर्च करने के बजाये आप घर पर भी कुछ टिप्स अपना सकती हैं. आज हम इसी की कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप भी अपना सकती हैं. तो आइए जानते हैं उन घरेलू तरीकों के बारे में जो देंगे आपको गुलाबी निखार.

* चेहरे को दूध और नींबू के रस से मसाज करें. इससे रक्त संचार बढ़ता है तथा गालों पर गुलाबी रंगत आती है.

* पिसे हुए बादाम के पेस्ट, पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ियों, पुदीने के रस तथा शहद को आपस में मिलाएं और चेहरे पर लगाएं.

* दो केले को मसल कर पेस्ट बना ले और त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दे जब यह सुख जाये तब इसे पानी से धो ले. गुलाबी निखार के लिए यह फेस पैक बहुत ही फायदेमंद होता है.

* खीरे का गूदा चेहरे पर लगाने से गुलाबी रंगत आती है और काले धब्बे गायब होते हैं. खीरा त्वचा की रंगत निखारने और उसे एक्सफोलिएट करने का अच्छा माध्यम है.

* हमेशा हलके गर्म पानी से चेहरा धोएं. इससे त्वचा साफ रहेगी और गालों में गुलाबी रंगत आएगी.

* सेब के सिरके में रुई के फाहे डुबोकर गालों पर लगाने से गालों की रंगत गुलाबी हो जाती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…