24 घण्टे ऑनलाइन

झड़ते बालों पर दादी मां का ये नुस्खा आएगा आपके काम

भागती दौड़ती जिंदगी में आज तनाव हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। लाइफ में बढ़ता तनाव ना सिर्फ आपकी मानसिक सेहत बल्कि आपकी शारीरिक सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसा ही एक नुकसान हेयर फॉल (Hair Fall) भी…

24GhanteOnline
May 19, 2026
2 min read

भागती दौड़ती जिंदगी में आज तनाव हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। लाइफ में बढ़ता तनाव ना सिर्फ आपकी मानसिक सेहत बल्कि आपकी शारीरिक सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसा ही एक नुकसान हेयर फॉल (Hair Fall) भी है। आज के समय में बालों का झड़ना, हर दूसरे व्यक्ति के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। जिससे निजात पाने के लिए लोग पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट से लेकर दवा खाने तक में परहेज नहीं करते हैं।

अगर आप भी झड़ते रूखे होते बालों (Hair Fall) से परेशान हैं तो आपकी परेशानी को दूर कर सकता है दादी मां का हेयर ऑयल बनाने का ये देसी नुस्खा। ये आयुर्वेदिक हेयर ऑयल ना सिर्फ बालों के झड़ने (Hair Fall) की समस्या को दूर करता है बल्कि उन्हें काला और लंबा भी बनाए रखने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इस जादुई हेयर ऑयल को कैसे किया जाता है घर पर तैयार।

हेयर ऑयल बनाने के लिए सामग्री-


-300 मिलीलीटर नारियल तेल

-50 एमएल अरंडी का तेल

-50 एमएल महाभृंगराज तेल

-1 चम्मच कसूरी मेथी

-1 चम्मच कलौंजी के बीज

-एक कटोरी करी पत्ता

हेयर फॉल (Hair Fall) रोकने के लिए ऐसे बनाएं तेल-


हेयर फॉल (Hair Fall) को रोकने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में करी पत्ते, मेथी के बीज,कलौंजी के बीज,300 मिलीलीटर नारियल तेल,50 एमएल अरंडी का तेल और 50 एमएल महाभृंगराज तेल को करीब लो फ्लेम में आधा घंटा पकाएं। इसके बाद तेल को ठंडा होने के लिए अलग रख दें। जब तेल ठंडा हो जाए तो उसे एक सूती कपड़े की मदद से छानकर एक कांच की बोतल में भरकर रख दें। आप इस तेल को हफ्ते में एक बार यूज कर सकते हैं। इस तेल को बालों में लगाते समय एक प्याज को आधा काटकर उसे इस तेल में डूबोकर बालों की जड़ों में लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…