24 घण्टे ऑनलाइन

डायबिटीज को करेगी कंट्रोल ये रामबाण चीज

शुगर हमारे ख़राब लाइफस्टाइल की वजह से होने वाले रोगों में से एक है। मधुमेह ((Diabetes)) में ब्लड शुगर लेवल अनकंट्रोल हो जाता है, जिसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई घरेलू नुस्खे भी हैं जो ब्लड शुगर को…

24GhanteOnline
March 19, 2025
2 min read

शुगर हमारे ख़राब लाइफस्टाइल की वजह से होने वाले रोगों में से एक है। मधुमेह ((Diabetes)) में ब्लड शुगर लेवल अनकंट्रोल हो जाता है, जिसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई घरेलू नुस्खे भी हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए लाभकारी माने जाते हैं लेकिन ज्यादा नुस्खों में इस्तेमाल होने वाली एक चीज डाइबिटीज के लिए रामबाण हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...इस चीज का नाम है हल्दी।

जी हां, वो कहते हैं न कि हल्दी हर रोग का इलाज होती है... शरीर में अंदरूनी चोट लगने पर जब मां हल्दी डालकर दूध पीने के लिए कहती है, तो बच्चे इसको पीने से दूर भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी से टाइप-2 डायबिटीज तक ठीक की जा सकती है। डायबिटीज में हल्दी के सेवन से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

यह कई शोध साबित कर चुके हैं। खरोंच के निशान, मोच, जख्म और सूजन को ठीक करने के लिए हल्दी को सदियों से इस्तेमाल में लाया जा रहा है। भारत में लोगों द्वारा लिए जा रहे फास्ट फूड की वजह से करक्यूमिन (हल्दी) को लेने की मात्रा कम हो गई है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज की समस्या बढ़ती जा रही है।

डायबिटीज ((Diabetes)) के रोगी को हल्दी खाने के फायदे होते है। हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। इसके साथ ही साथ इसमें एंटीइंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मददगार हैं। ऐसे में जब आपके शरीर में इंसुलिन अधिक बनेगा तो ब्लड शुगर लेवल कम होने लगेगा।

डायबिटीज के रोगी रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध ले सकते हैं। यह उनकी सेहत के लिए अच्छा है एक ओर जहां यह हड्डियों को मजबूत बनाएगा वहीं दूसरी ओर यह डायबिटीज और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करेगा। आप चाहें तो इसमें दालचीनी का इस्तेमाल भी करक सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।