24 घण्टे ऑनलाइन

आपके लुक को परफेक्ट बनाएंगे ये हेयरस्टाइल

इस भागदौड़ की जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल हो जाता हैं। खासतौर से महिलाओं को अपने तैयार होने के लिए। इसमें सबसे ज्यादा परेशान करते हैं उन्हें उनके बाल जिन्हें बनाने में कई घंटे निकल जाते हैं। लड़कियां…

24GhanteOnline
January 9, 2025
3 min read

इस भागदौड़ की जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल हो जाता हैं। खासतौर से महिलाओं को अपने तैयार होने के लिए। इसमें सबसे ज्यादा परेशान करते हैं उन्हें उनके बाल जिन्हें बनाने में कई घंटे निकल जाते हैं। लड़कियां ऐसी हेयरस्टाइल (Hairstyle) चाहती हैं जो उनके लुक को आकर्षक बनाने का काम करें। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी हेयरस्टाइल लेकर आए हैं जो मिनटों में तैयार हो जाती हैं और हर ड्रेस के साथ मैच करती हैं।

तो आइये जानते हैं इन हेयरस्टाइल (Hairstyle) के बारे में-

फनी बन


बालों को परफेक्ट स्टाइलिश लुक देने का समय नही है तो परेशान ना हों। बस सारे बालों पर कंघी कर इन्हें अच्छे से सुलझा लें। फिर आगे की तरफ से बालों को उंगलियों की मदद से पीछे की ओर ले जाएं और आधे बालों का एक छोटा सा बन बनाकर तैयार करें। नीचे के बालों को वैसे ही खुला छोड़ दें। तैयार है आपका स्टाइलिश फनी बन। जो कि मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा।

टेक्स्चर्ड बन


अगर आपके पास काम इतना ज्यादा है कि बालों को ठीक से बनाने या कंघी करने का भी समय नही है। तो परेशान ना हो, इस आसान से बन को फटाफट बनाकर तैयार हो सकती हैं। इस बन को बनाने के लिए बस कंघी के रूप में आपकी उंगलियों की जरूरत है। सारे बालों को उंगलियों की मदद से पीछे की ओर ले जाकर लो पोनीटेल बांध लें।

फिर इस पोनी टेल को ट्विस्ट करें और चोटी के सारे बालों को उसके चारो ओर घुमाकर बन बना लें। मेसी से दिख रहे इस बन को ऐसे ही छोड़ दें। ये स्टाइलिश बन हर आउटफिट के साथ मैच करेगा। बस ध्यान रखे कि आपके बहुत छोटे बाल ना हो जो हवा की वजह से उड़ते हुए नजर आएं।

स्लीक पोनीटेल


बालों को परफेक्ट हेयरस्टाइल में बदलने में काफी वक्त लगता है। क्योंकि अगर आप खुले बाल भी रखने वाली हैं तो स्ट्रेटनर की मदद से इन्हें मैनेज करने लायक बनाना पड़ता है। जिसमें काफी सारा वक्त लग जाता है। ऐसे में स्लीक पोनीटेल बनाकर तैयार करें। इसके लिए बस बालों को मिड पार्टीशन में बांटकर अच्छे से कंघी करें।

जिससे कि आगे की तरफ से सारे बाल अच्छे से सेट हो जाएं। अब इन सारे बालों को पीछे की तरफ ले जाकर पोनी बना लें। बस पीछे पोनी के बालों को कंघी करने की जरूरत नही है। ये आसान सी हेयरस्टाइल बिना किसी मेहनत के बनकर तैयार हो जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…