बालों की हर समस्या होगी दूर, इस्तेमाल करें ये हेयर मास्क
खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसके साथ-साथ स्किन और बालों (hair) पर भी फर्क साफ नजर आ जाता है। बालों की बात करें तो असमय सफेद बाल होगा, अधिक मात्रा में बालों का झड़ना, डैंड्रफ,…
खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसके साथ-साथ स्किन और बालों (hair) पर भी फर्क साफ नजर आ जाता है। बालों की बात करें तो असमय सफेद बाल होगा, अधिक मात्रा में बालों का झड़ना, डैंड्रफ, दोमुंहे बाल जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए हम कई तरह के केमिकल युक्त प्रडोक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं जिससे हमारे बाल और अधिक ऑयली या फिर बेजान नजर आने लगते हैं। ऐसे में आप चाहे तो किचन में मौजूद इस खास चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मेथी सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ-साथ फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम, प्रोटीन, जिंक जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसका सेवन रोजाना करपने से आपकी स्किन हेल्दी रहने के साथ-साथ सफेद बालों से भी छुटकारा मिलता है। जानिए बालों में कैसे करें इस्तेमाल।
- एलोवेरा और मेथी दोंनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके बालों को आसानी से हेल्दी रख सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा पेस्ट, 2 चम्मच मेथी का पाउडर और 1 बड़ा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसे अपने बालों में अच्छी तरह से लगा लें। आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद साफ पानी और शैंपू से धो लें। सप्ताह में एक बार इस मास्क का करें इस्तेमाल।
- अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से काफी परेशान हैं तो मेथी और नींबू का हेयरमास्क आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए 3 चम्मच मेथी के बीज को रात को पानी में भिगो दें। दूसरे दिन इसका पेस्ट बना लें और इसमें 4-5 चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इसे अपने बालों के स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद साफ पानी और माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
- इस हेयर मास्क के लिए एक बाउल में 2 चम्मच मेथी के बीज का पेस्ट, 1 चम्मच आंवला का पाउडर और 2 चम्मच अरंडी का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। करीब 1 घंटा लगा रहने के बाद शैंशू से बालों को धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
