24 घण्टे ऑनलाइन

पार्टनर की इस आदत को ऐसे करें दूर

कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी क्यों न बदल जाए पर उसका बेसिक नेचर कभी चेंज नहीं होता. बात जब रिलेशनशिप (Relationship) की हो तो दो लोगों को एक दूसरे के लिए थोड़ा बहुत तो बदलना ही पड़ता है। कोई भी रिलेशनशिप एक तरफ़ा नहीं…

24GhanteOnline
September 25, 2025
2 min read

कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी क्यों न बदल जाए पर उसका बेसिक नेचर कभी चेंज नहीं होता. बात जब रिलेशनशिप (Relationship) की हो तो दो लोगों को एक दूसरे के लिए थोड़ा बहुत तो बदलना ही पड़ता है। कोई भी रिलेशनशिप एक तरफ़ा नहीं होता।इसको चलाने के लिए दोनों पार्टनर (Partner) के सहयोग का होना बेहद ज़रूरी है। जब हम साथ रहने लगते हैं तब हमें एक -दूसरे की अच्छाई और बुराई का पता चलता है।

ऐसे में कई बार हमें अपने पार्टनर की कुछ आदतें पसंद नहीं आती है और हम परेशान होकर  गलत फैसला लेने का सोच लेते हैं।जबकी ऐसा करना हमारे लिए गलत साबित हो सकता है। ऐसे में आपके एक छोटे प्रयास से आपके पार्टनर की बुरी आदत खत्म हो सकती है और आप अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकती हैं।

आइये जानें तरीको से बचा सकतें है अपना रिश्ता –

1-किसी भी रिलेशनशिप में जब कोई समस्या आती है तो सबसे पहले उसके समाधान के बारे में सोचना चाहिए। समस्या को हल करने से रिलेशनशिप मज़बूत होता है और लंबा चलता है। अगर, आपके पार्टनर के पास समस्या का सॉल्यूशन नहीं हैं तो आप उसे इसका विकल्प सुझाएं। अपने पार्टनर की बुरी आदतों की निंदा न करें। इसकी जगह उन्हें सुधारने की कोशिश करें।

2-कुछ लड़कों में मेल इगो कूट-कूट कर भरा होता है। लड़कियां अगर उनके खिलाफ़ कुछ बोल दें तो उनसे बर्दास्त नहीं होता और उनका मेल इगो हर्ट हो जाता है। बार-बार लड़कियों को उनके मेल इगो का सामना करना पड़ता है। रिलेशनशिप में सबसे पहले इगो को ख़त्म करना चहिये।

3-अगर आपके पार्टनर में कोई बुरी आदत है तो उसको सुधारने के लिए अपने पार्टनर को वक्त दें। उसे उसकी बुरी आदतों के बारे में बताएं और उन्हें सुधारने के बारे में बातचीत करें। अगर आपके पार्टनर में बहुत सारी बुरी आदते हैं तो वो एक दिन में तो सुधरेंगी नहीं इसलिए धैर्य से काम लें और उसे उसकी बुरी आदतों के बारे में एक-एक कर बताएं।

4- कुछ पार्टनर ऐसे होते हैं जो  बिना किसी बात अपनी गर्लफ्रेंड पर शक़ करने लग जाते हैं। यह उनकी आदत में शुमार होता है। वह अपने पार्टनर के लिए ओवर पज़ेसिव होते हैं। लड़कियां अपने पार्टनर के इस नेचर से परेशान होने लगती हैं। इसलिए सबसे पहले रिलेशनशिप में भरोसा होना चाहिए क्योंकि बिना भरोसे के हर  रिश्ता बस नाम का होता है ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…