मुहांसों होंगे गायब, चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक
मौसम चाहे जो भी हो चेहरे पर मुहांसे (pimples) बिन बुलाए चले आते है. जोकि देखने में बिलकुल अच्छे नही लगते और आपके चेहरे की रौनक को भी कम कर देते हैं. पुरुष हो या महिलाएं दोनों को मुहासों का सामना करना पड़ता है. जो आसानी…
मौसम चाहे जो भी हो चेहरे पर मुहांसे (pimples) बिन बुलाए चले आते है. जोकि देखने में बिलकुल अच्छे नही लगते और आपके चेहरे की रौनक को भी कम कर देते हैं. पुरुष हो या महिलाएं दोनों को मुहासों का सामना करना पड़ता है. जो आसानी से नही जाते. आइए हम आपको कुछ एसे फेसपैक के बारें में बताते हैं जो आपके मुहांसों को कम करने में लाभकारी साबित हो सकते हैं.
ऐलोवेरा और नींबू
ऐलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण ये डैमेज स्किन को रिपेयर करते हैं। साथ ही नींबू में मौजूद विटामिन सी मुंहासों को खत्म करने का काम करती है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से ऐलोवेरा जेल में एक छोटा चम्मच नींबू के रस को मिला लें। अब इसे चेहरे पर अच्छे से लगाकर मसाज करें और छोड़ दें। दस मिनट बाद चेहरो को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस पैक का इस्तेमाल करने से मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।
बादाम का दूध और एग व्हाइट
अंडे के सफेद भाग में ऐस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टीज होती है जो ऑयल कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही ये मुंहासों के दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद करती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए दो बड़े चम्मच बादाम मिल्क में अंडे का सफेद भाग और नींबू का रस मिला लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में करीब दो से तीन बार इस पैक को चेहरे पर लगाएं।
एप्पल साइडर विनेगर और शहद
एप्पल साइडर विनेगर किसी भी दुकान पर आसानी से मिल जाएगा। इसका पैक बनाने के लिए एक बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में दो छोटे चम्मच ग्रीन टी, थोड़ी सी चीनी और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। इस पैक की मदद से मुंहासों की समस्या को कंट्रोल करने में बहुत मदद मिलती है।
दही और मुल्तानी मिट्टी का पैक
दही में लैक्टिक एसिड होने के कारण यह त्वचा को मुलायम बनाता है। एक बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो बड़े चम्मच दही मिला कर पैक तैयार करें। इस पैक को चेहरे पर लगाने के थोड़ी देर बाद धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
