24 घण्टे ऑनलाइन

आइब्रो बनाती हैं आंखों को खूबसूरत, इन उपायों से बनाएं घनी

हर महिला चाहती हैं कि वह खूबसूरत दिखे और इसके लिए वह अपनी स्किन को गोरा बनाने में जुट जाती हैं। केवल रंग गोरा हो जाने से कोई खूबसूरती के पैमाने पर फिट नहीं हो जाता है बल्कि महिलाओं की खूबसूरती में उनकी आंखों का भी बड़ा…

24GhanteOnline
January 27, 2026
3 min read

हर महिला चाहती हैं कि वह खूबसूरत दिखे और इसके लिए वह अपनी स्किन को गोरा बनाने में जुट जाती हैं। केवल रंग गोरा हो जाने से कोई खूबसूरती के पैमाने पर फिट नहीं हो जाता है बल्कि महिलाओं की खूबसूरती में उनकी आंखों का भी बड़ा योगदान होता है। इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, जब आईब्रो यानि भौंहे (Eyebrows) घनी हों। महिलाएं आइब्रो को घना दिखाने के लिए आइब्रो पैंसिल का इस्तेमाल करती हैं लेकिन यह अस्थायी तरीका है। अगर आपकी आईब्रो (Eyebrows) बहुत पतली या हल्की हैं तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इन्हें मोटा और घना बना सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

कैस्टर ऑयल

अगर आपके घर में कैस्टर ऑयल है तो आप इसका प्रयोग भी घनी आइब्रो (Eyebrows)के लिए कर सकती हैं। ये जल्द से जल्द आपको घनी आइब्रो देने में मदद करेगा। इसके लिए आप कैस्टर ऑयल को हल्का गर्म कर लें। अब कॉटन की मदद से इसे रात में सोने से पहले अपनी आइब्रो पर लगाकर सोएं। आप चाहें तो कैस्टर ऑयल और ऑलिव ऑयल यानि की जैतून के तेल को मिलाकर अपने आइब्रो पर लगा सकती हैं। इससे आपको जल्द ही बेहतर परिणाम मिलेगा।

कच्चा दूध

रोज दिन में एक बार एक चम्मच कच्चा दूध रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं। इसका प्रतिदिन उपयोग आपकी आईब्रो (Eyebrows) को काला और आईब्रो हेयर को शाइनी बनाने में मदद करेगा।

पेट्रोलियम जेली
पेट्रोलियम जेली में विटामिन-ई ऑयल मिक्स करें और इसे एक कांच के डिब्बे में बंद कर लें। अब मस्कारा वाले ब्रश का इस्तेमाल करते हुए इस मिश्रण को आइब्रो पर लगाएं। आप दिन में कम से कम 2-3 बार इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेथी दाना

बालों के झडऩे से रोकने के लिए मेथी के दानों का भी इस्तेमाल किया जाता है। आइब्रो को घना करने के लिए थोडे से मेथी दाने रात को पानी में भिगों लें। सुबह पीसकर इसका पेस्ट बना लें और इसमें एक बूंद नारियल के तेल की डालकर मिक्स कर लें। इस पैक को रात को सोने से पहले आइब्रो पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2-3 बार आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल में विटामिन ई, आयरन और न्यूट्रिशियंस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत बढिय़ा है। भौहों के लिए भी यह बहुत कारगर है। रात को आइब्रो पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लगाकर मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढने लगती है। इसे रात भर ऐसे ही लगा रहने दें। रोजाना कम से कम एक महीने तक इसका इस्तेमाल करें।

प्याज का रस
बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए प्याज का रस भी कारगर है। प्याज का रस निकाल कर इसे आइब्रो पर लगाएं और 5 मिनट बाद ठंड़े पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल

कुछ समय में ही आइब्रो घनी और काली करने का एक तरीका है एलोवेरा जेल। थोड़ा-सा एलोवेरा जेल उंगलियों पर लेकर दिन में दो बार हल्की मसाज आईब्रो पर करें। फायदा आप खुद महसूस करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…