24 घण्टे ऑनलाइन

कोहनी के कालेपन से है परेशान, दूर करेंगे ये नुस्खे

शरीर के कई हिस्से ऐसे होते हैं जिन्हें साफ सफाई की ज्यादा जरूरत होती है। अगर इन हिस्सों पर एक बार भी मैल जम गया तो उन्हें साफ करना आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। कई बार तो इन्हें लेकर आपको शर्मिंदगी का सामना भी करना…

24GhanteOnline
June 10, 2026
2 min read

शरीर के कई हिस्से ऐसे होते हैं जिन्हें साफ सफाई की ज्यादा जरूरत होती है। अगर इन हिस्सों पर एक बार भी मैल जम गया तो उन्हें साफ करना आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। कई बार तो इन्हें लेकर आपको शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। शरीर का ये हिस्सा आपकी कोहनी (Elbow) है। कोहनी की लोग रोजाना सफाई करना इग्नोर कर देते हैं उनकी यही इग्नोरेंस कोहनी पर इतना मैल जमा देती है कि कोहनी पूरी काली पड़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको कोहनी के कालेपन को दूर करने के कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे कुछ दिनों में ही आपकी कोहनी का कालापन (blackness of elbow) दूर हो जाएगा।

नारियल का तेल


नारियल का तेल कोहनी पर जमा मैल को आसानी से दूर कर सकता है। इसके लिए बस आप नारियल के तेल की कुछ बूंदे एक कटोरी में डालें और नींबू का रस इसमें मिला लें। इस मिश्रण को कोहनी पर लगाकर मसाज करें। करीब 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। दिन में कम से कम दो बार मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से कोहनी पर जमा गंदगी साफ हो जाएगी।

नींबू


नींबू प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो डेड स्किन को हटाकर स्किन टोन को लाइट करता है। इसके लिए बस आप नींबू का एक टुकड़ा लें और उससे कोहनी पर हल्के हाथ से मसाज करें। 10 से 15 मिनट तक मसाज करने के बाद कुछ देर के लिए कोहनी को ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद पानी से कोहनी को धोकर मॉश्चराइजर लगा लें। रोजाना ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

दही भी असरदार


दही में लेक्टिक एसिड होता है जो स्किन टोन को लाइट करने का काम करता है। इसके साथ ही त्वचा में नमी बनाए रखता है। इसके लिए बस आप एक चम्मच दही लें। इसमें सफेद सिरके की कुछ बूंदे डाल दें। दोनों को अच्छे से मिलाएं और कोहनी पर लगाकर मसाज करें। कुछ देर तक मसाज करने के बाद उसे ऐसे ही रहने दें। फिर पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा


बेकिंग सोडा भी क्लींजर का काम करता है। इससे पिग्मेंटेशन भी दूर होता है, साथ ही स्किन टोन को लाइट करता है। बेकिंग सोडा को दूध में मिलाएं और कोहनी पर लगाकर मसाज करें। 10 मिनट तक मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से कोहनी को धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…