24 घण्टे ऑनलाइन

घमौरियों के लिए काल हैं ये नुस्खे, लगाते ही मिलेगा आराम

गर्मी (Summer) में हर किसी को घमौरी (Prickly Heat) की समस्या से दो चार होना पड़ता है। इसमें त्वचा पर लाल-काले छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। घमौरी के ये दाने ज़्यादातर गर्दन के आसपास और पीठ के ऊपरी भाग पर होते हैं। वहीं कई…

24GhanteOnline
September 7, 2026
3 min read
घमौरियों के लिए काल हैं ये नुस्खे, लगाते ही मिलेगा आराम

गर्मी (Summer) में हर किसी को घमौरी (Prickly Heat) की समस्या से दो चार होना पड़ता है। इसमें त्वचा पर लाल-काले  छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। घमौरी के ये दाने ज़्यादातर गर्दन के आसपास और पीठ के ऊपरी भाग पर होते हैं। वहीं कई बार इसकी समस्या बढ़ जाती है तो कमर नीचे, कोहनी के पास भी हो जाते हैं। मेडिकल भाषा में इसे मिलियारिया के नाम से जाना जाता है।

गर्मी के मौसम में बॉडी जब पसीने के संपर्क में आती है तो उस वजह से घमौरी (Prickly Heat) होने लगता है। अगर आपको भी गर्मी के मौसम में परेशान कर देती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए इन कुछ असरदार घरेलू नुस्खों को आज़माएं।

मुल्तानी मिट्टी से मिलेगा आराम


मुल्तानी मिट्टी में एंटीमाइक्रोबियल्स गुण मौजूद होते हैं जिस वजह से यह फंगस, फुंसी, बैक्टीरिया और वायरस को पनपने से रोकता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक पहुंचाती है। ऐस में इसके लेप का इस्तेमाल कर हीट रैश को आसानी से कम किया जा सकता है। एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा पानी मिलाएं और पेस्ट बनाकर घमौरी वाली जगह पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 4 दिन ऐसा करने से आपको घमौरी से राहत मिल सकती है।

चंदन पाउडर से गायब होगा घमौरी (Prickly Heat)


चंदन घमौरी को जड़ से खत्म करने में बेहद फायदेमंद है। चंदन स्किन को शांत रखने के साथ जलन और खुजली से राहत दिलाने में भी बेहद सहायक है। दो चम्मच चंदन पाउडर में  4 से 5 चम्मच गुलाब डाल कर पेस्ट बनाएं। इस लेप को प्रभावित हिस्से पर लगाइए। 10 से 15 मिनट बाद आप इसे ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे काफी फायदा मिल सकता है।

दही से पाएं राहत


दही में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ होती हैं जो बैक्टीरिया से आपकी सुरक्षा करती हैं। एक कटोरी में दही को अच्छी तरह फेंट लें अब इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लीजिए। रोजाना दिन में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा भी है फायदेमंद


एलोवेरा को यूं ही गुणों की खान नहीं कहा जाता है। त्वचा के लिए एलोवेरा से बेहतर कुछ भी नहीं है। इसे घमोरियों पर लगाने से आपको बहुत राहत मिलेगी। दो चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसे प्रभावित जगह पर लगाकर छोड़ दें। आधे घंटे बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…