24 घण्टे ऑनलाइन

डैंड्रफ से निजात दिलाएंगे ये आसान नुस्खें

सभी को अपने बालों (Hair) से बहुत प्यार होता हैं फिर वो चाहे पुरुष हो या महिलाएं, यहां तक की बच्चे भी अपने बालों को लेकर बहुत संवेदनशील रहते हैं। सभी अपने बालों का बहुत ख्याल रखते हैं कि इन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी…

24GhanteOnline
March 13, 2026
3 min read

सभी को अपने बालों (Hair) से बहुत प्यार होता हैं फिर वो चाहे पुरुष हो या महिलाएं, यहां तक की बच्चे भी अपने बालों को लेकर बहुत संवेदनशील रहते हैं। सभी अपने बालों का बहुत ख्याल रखते हैं कि इन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। लेकिन देखा जाता हैं कि गर्मियों के दिनों में पसीने की वजह से बालों के स्कैल्प से जुड़ी कई परेशानियां हो जाती हैं जिसमें से एक हैं रूसी अर्थात डैंड्रफ (Dandruff) जो आजकल बेहद आम समस्या बन चुकी हैं। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल गिरना शुरू हो जाते हैं। इसके इलाज के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आपकी रसोई में ही तमाम ऐसी चीजें हैं, जिनसे आप डैंड्रफ (Dandruff) का इलाज कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं रूसी (Dandruff) की समस्या से निजात दिलाने वाले इन घरेलू नुस्खों के बारे में...

नीम की पत्तियां

नीम, नेचुरल एंटीसेप्टिक है। बालों की समस्या से निपटने के लिए भी हजारों साल से इसका इस्तेमाल होता रहा है। डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या होने पर नीम की पत्तियों को पानी में डालकर उबाल लें। बाद में पत्तियों को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे पेस्ट को 10 मिनट तक सिर पर लगाकर रखें। बाद में पानी से सिर को धो लें। नीम की पत्तियों को उबालने के बाद बचे हुए पानी को बचाकर रख लें। इस पानी का इस्तेमाल आप शैंपू के बाद सिर को धोने के लिए कर सकते हैं।

मेथीदाना

स्कैल्प पर मेथीदाने का शीतल प्रभाव पड़ता है और इससे खुजली भी कम हो सकती है। मेथीदाने के बीजों में कई एंटीफंगल गुण होते हैं। आधा कटोरी मेथीदाना लें और उसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और बालों पर लगाएं। कुछ घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी और शैंपू से धो लें।

दही

पुराने और खट्टे दही या मट्ठे को अपने पूरे सिर पर लगाएं। कम से कम 10 मिनट तक लगाकर रखें (बेहतर होगा कि कम से कम 30 मिनट तक लगाएं)। बाद में सिर को पानी से धो लें। दही असल में लैक्टोज और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। बालों में लगाने पर दही न सिर्फ बालों को गहराई से पोषण देता है बल्कि इसे डैंड्रफ (Dandruff) से बचाने में भी मदद करता है। डैंड्रफ की समस्या का मुख्य कारण बालों के नीचे की ड्राई स्किन होती है। दही स्कैल्प को इतना पोषण देती है कि, ड्राई स्किन की समस्या लगभग खत्म ही हो जाती है

एलोवेरा लगाएं

एलोवेरा के भी बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। एलोवेरा न केवल ठंडक देता है, बल्कि त्वचा को हल्के ढंग से एक्सफोलिएट भी करता है और इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इसे रूसी के इलाज के लिए एक आसान उपाय बनाते हैं। एलोवेरा के पौधे को खोपड़ी पर लगाना सबसे अच्छा है। इसे लगभग 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे किसी औषधीय एंटी-डैंड्रफ या माइल्ड शैम्पू से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…