24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाएंगे ये तीन योगासन

वर्तमान लाइफस्टाइल में लोग काफी हद तक तकनीक पर निर्भर हैं। इसकी वजह से रोजमर्रा के कामकाज में शारीरिक श्रम की जरूरत कम होने से लोगों को सेहत से जुड़ी कई तरह की परेशानियों ये जूझ रहे हैं। मोटापा भी इन्हीं परेशानियों में…

24GhanteOnline
November 16, 2025
2 min read

वर्तमान लाइफस्टाइल में लोग काफी हद तक तकनीक पर निर्भर हैं। इसकी वजह से रोजमर्रा के कामकाज में शारीरिक श्रम की जरूरत कम होने से लोगों को सेहत से जुड़ी कई तरह की परेशानियों ये जूझ रहे हैं।

मोटापा भी इन्हीं परेशानियों में से एक है। असंतुलित वजन केवल सौंदर्य की दृष्टि से ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। हालांकि कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से आप अपने आप को फिट रख सकते हैं। आइए बताते हैं कि पेट और जांघ की चर्बी को कम करने के लिए आप किस तरह के योगासनों (Yogasanas) की मदद ले सकते हैं।

सक्रिय रहने के लिए करें नौकासन


नौकासन का अभ्यास करने के लिए सीधा लेट जाएं। अब अपने कंधे और सिर को ऊपर उठा लें। इसके बाद अपने पैरों को सीधा उठा लें। ध्यान रहे कि आपके हाथ, पैर और कंधे समांतर में हों। सांस छोड़ते हुए उसी अवस्था में वापस आएं। इस आसन को 2 से 3 बार दोहराएं। यह आसन आपका वजन घटाकर शरीर को फुर्तीला बनाता है। इससे श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है।

शरीर को सुडौल बनाने के लिए भुजंगासान


भुजंगासान के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को छाती के बगल में रखें। अब सांस लेते हुए धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं। इस दौरान आपका शरीर केवल नाभि तक ही उठना चाहिए। इसके बाद सामान्य सांस के साथ पहले की अवस्था में वापस लेट जाएं। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। इस आसन के अभ्यास से पेट के आसपास जमे फैट कम होते हैं जिससे शरीर सुडौल और आकर्षक बनता है।

उष्ट्रासन से बनाए कमर को बनाए लचीला


उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए अपने पैरों को लंबाई में फैलाकर बैठें। अब अपने दाएं पैर के घुटने को मोड़ते हुए, एड़ी को नितंब के पास रखें। ठीक इसी तरह बाएं पैर को मोड़ते हुए बाएं साइड के नितंब के पास रखें। अब घुटने के बल खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि दोनों घुटने और पैरों के पंजे समान दूरी पर खुले हों। अब लंबी सांस लें और सांस छोड़ते हुए कमर के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर ले जाएं और दाएं हथेली से दाएं एड़ी को बाएं हथेली से बाएं एड़ी को पकड़ने की कोशिश करें। इस बात का ध्यान रखें कि पीछे झुकते समय गर्दन को झटका न लगे.।इस आसन को करीब 3 से 4 बार दोहराएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…