24 घण्टे ऑनलाइन

आपकी ये बातें कर सकती हैं आपकी गर्लफ्रेंड को नाराज

कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट नहीं होती हैं और कभी ना कभी दोनों पार्टनर में नोंकझोंक होती ही हैं। ऐसे में रूठना-मनाना चलता ही रहता हैं। कई बार गर्लफ्रेंड को मनाते समय या आम बोलचाल में पुरुष पार्टनर कई बार ऐसी बातें बोल जाते…

24GhanteOnline
September 8, 2025
4 min read

कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट नहीं होती हैं और कभी ना कभी दोनों पार्टनर में नोंकझोंक होती ही हैं। ऐसे में रूठना-मनाना चलता ही रहता हैं। कई बार गर्लफ्रेंड को मनाते समय या आम बोलचाल में पुरुष पार्टनर कई बार ऐसी बातें बोल जाते हैं जो उन्हें नाराज कर देती हैं और स्थिति और बिगड़ जाती हैं। यह बिगड़ती हुई स्थिति आपकी रिलेशनशिप के लिए घातक साबित हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी भी किसी लड़के को जाने-अनजाने में अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) नहीं कहनी चाहिए। आइये जानते हैं इन बातों के बारे में...

हर बार के यही नाटक हैं


कुछ रिलेशन में हर छोटी-छोटी बात पर बहस हो जाती है और जल्द ही सुलह भी हो जाती है। अब अगर ऐसे में अगर आप नाराज गर्लफ्रेंड (Girlfriend)  से गुस्से में आकर बोल देते हैं ' तुम्हारे हर बार के यही नाटक हैं' तो वह और भी नाराज हो सकती है। इसलिए कभी भी ऐसी लाइनों का प्रयोग ना करें। उसे प्यार से मनाएं और मनमुटाव के कारणों को दूर करें। अगर आप ऐसा बोलते हैं तो गर्लफ्रेंड को इस बात से काफी ठेस पहुंचेगी।

बेवजह इमोशनल न हुआ करो


लड़कियां पुरुषों से ज्यादा इमोशनल होती हैं। ये उनकी पर्सनलिटी का हिस्सा है। ऐसे में अगर आप उनके भावनात्मक होने को उनकी कमजोरी मान कर ‘बात-बात पर इमोशनल न हुआ करो’ कहेंगे तो गलत करेंगे। गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को लगेगा कि आप उन्हें समझने की कोशिश ही नहीं कर रहे हैं। आप उन्हें बदल देना चाहते हैं।

तुम प्यार के लायक नहीं हो


तुम्हें तो हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करना है, बस। 'तुम प्यार के लायक ही नहीं हो'। कई बार लड़के नाराज गर्लफ्रेंड (Girlfriend) से इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर जाते हैं। लेकिन इस तरह के शब्दों को करने से पूरी तरह बचना चाहिए। अगर नाराज गर्लफ्रेंड (Girlfriend) से आप ऐसा कुछ बोल देते हैं तो उसे काफी हर्ट होगा और वो अधिक नाराज हो जाएगी।

सब्जी मंडी में आई हो कि डेट पर


पहली या दूसरी डेट पर ज्यादातर लड़कियां खूब तैयार होकर आती हैं। मगर फिर आगे की डेट्स में उनका असल लुक सामने आने लगता है। हो सकता है वो बिलकुल कैजुएल लुक में ही आपसे मिलने आ जाएं। अब इस समय ‘तैयार होकर मिलने आया करो’ जैसी बातें बिलकुल न कहें। गर्लफ्रेंड को ये लग सकता है कि आप ऊपरी सुंदरता को ही अहमियत देते हैं। वो जैसी हैं आप उन्हें वैसे ही अपना नहीं पाए हैं।

रहो नाराज, जब मन हो बात कर लेना


कई बार गर्लफ्रेंड (Girlfriend) चाहती हैं कि आप उन्हें समझें और लड़ाई की असली वजह को पहचानें। लेकिन अगर आप नाराज गर्लफ्रेंड से गुस्से में आकर बोल देते हैं कि 'रहो नाराज, जब मन हो बात कर लेना' तो ये बहुत गलत होगा। ऐसा करने से आपकी गर्लफ्रेंड को लगेगा कि आप उसे समझना ही नहीं चाहते और उसकी नाराजगी की आपकी नजर में कोई कीमत नहीं है इसलिए ऐसी बातें बोलने से बचें।

मैंने तुमसे प्यार करके ही गलती की


'मैंने तुमसे प्यार करके ही गलती की' इस तरह की बातें गर्लफ्रेंड (Girlfriend)  को कभी न बोलें। नाराज नहीं, नॉर्मल में भी कभी इस तरह की बात बोलने से बचें। यह बात गर्लफ्रेंड को सबसे अधिक हर्ट करेगी और आपकी पार्टनर रिलेशन तोड़ने में देरी भी नहीं करेगी।

रोज तुम्हारे पीरियड ही लगे रहते हैं


लड़कियों को पीरियड्स के दौरान कई सारे हार्मोनल बदलाव महसूस होते हैं। इसका असर उनके व्यवहार पर भी खूब दिखता है। मगर हर बात को इन्हीं दिनों से जोड़ कर देखना सही नहीं है। स्टॉप पीएमएसइंग’ या पीरियड का समय है इसलिए ऐसा बोल रही या चिड़चिड़ा रही हो’ जैसी बातें करने से बचें। इससे ऐसा लगता है कि आप सेंसिटिव बिलकुल नहीं है। आप उनकी बात की गहराई समझ ही नहीं रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…