24 घण्टे ऑनलाइन

लो ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) का सामान्य रहना बहुत आवश्यक होता है, लेकिन आज के समय में लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत बढ़ गई है, जिसकी वजह शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव न रहना भी है। अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान…

24GhanteOnline
January 8, 2025
2 min read

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) का सामान्य रहना बहुत आवश्यक होता है, लेकिन आज के समय में लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत बढ़ गई है, जिसकी वजह शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव न रहना भी है। अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान की आदत व्यक्ति में हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाती है। इसलिए नियमित दिनचर्या और सही खान-पान बहुत आवश्यक होता है।

लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) वाले लोगों को कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जिससे लो ब्लड प्रेशर से निजात मिलती है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जिसमें प्राकृतिक रुप से सोडियम की एक सीमित मात्रा हो।

कॉफी को लोग काम की थकान दूर करने और ताजगी के लिए पीते हैं। लेकिन लो ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को भी काफी का सेवन करना चाहिए। कॉफी को आप मिल्क के साथ ले सकते हैं, अगर डेयरी प्रोडक्ट से पेट आदि से संबंधित आपको कोई परेशानी होती है, तो ब्लैक कॉफी भी ले सकते हैं। कॉफी का सेवन दिल के लिए भी लाभदायक रहता है।

निम्न रक्तचाप की समस्या वाले लोगों को खाने में खट्टे फल, हरी फलियां, साबुत अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनमें फॉलेट की मात्रा पाई जाती है। जो ब्लड प्रेशर और दिल के लिए फायदेमंद होती है।

खाने में नियमित रुप से कुछ फल जैसे कीवी और केला आदि को शामिल करना चाहिए। कीवी से शरीर को विटामिन-सी मिलेगा जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। केले में भी आयरन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो रक्त के संचार को बेहतर बनाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…