अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
चेहरे पर नजर आने वाले अनचाहे बाल (Unwanted Hair) खूबसूरती घटाने के साथ ही आकर्षण में कमी लाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं पार्लर में जाकर कभी वैक्सिंग तो कभी शेविंग करवाती हैं। पार्लर में यह ट्रीटमेंट काफी…
चेहरे पर नजर आने वाले अनचाहे बाल (Unwanted Hair) खूबसूरती घटाने के साथ ही आकर्षण में कमी लाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं पार्लर में जाकर कभी वैक्सिंग तो कभी शेविंग करवाती हैं। पार्लर में यह ट्रीटमेंट काफी महंगा पड़ जाता हैं। आप चाहे तो घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अनचाहे बालों (Unwanted Hair) से छुटकारा पा सकते हैं। केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स की तुलना में ये आपकी स्किन के लिए भी अधिक सेफ होंगे। आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप बिना किसी खर्च के ही अनचाहे बालों (Unwanted Hair) से छुटकारा पा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में
मूंग दाल
मूंग दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। कच्चा आलू लें और उसे कद्दूकस कर लें, ताकि आप उसका रस निकाल सकें। दाल के साथ आलू का रस मिलाएं। एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। आप इसे अपने चेहरे और शरीर पर लगा सकते हैं। इसे लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो उंगलियों से हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते धीरे से रगड़ें। फिर सादे पानी से धो लें।
पपीता
सबसे पहले कच्चे पपीते के छिलके को छीलकर और छोटे छोटे क्यूब्स काटकर शुरू करें। इसके बाद पपीते के उन क्यूब्स को एक बाउल में डालें और कांटे की मदद से मैश कर लें। कटोरी में 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर डालें। सामग्री को मिलाकर एक महीन पेस्ट बना लें। मिश्रण को लगाएं और उस क्षेत्र पर धीरे से मसाज करें जहां से आप बाल निकालना चाहते हैं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट को सप्ताह में एक या दो बार नियमित रूप से 2-3 महीने तक लगाएं।
बेसन
एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन के साथ करीब 1/4 चम्मच पिसी हुई फिटकरी और गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट न ही ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला। इस पेस्ट को आप रोजाना चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां आपको लगता है कि अनचाहे बाल हैं। अगर आप समय की कमी की वजह से इस पेस्ट को रोजाना नहीं लगा सकते हैं तो कम से कम हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे से निकालने के लिए करीब 10 मिनट बाद अपने हाथों को गीला करके चेहरे पर अच्छी तरह सर्कुलर मोशन में रगड़िए। इसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
अंडा
अंडे के सफेद भाग में ओट्स मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा सा पानी लेकर हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते हुए रगड़ें। फिर पानी से धो लें। या इसके अलावा एक अंडे की सफेदी को 1 टेबलस्पून चीनी और 1/2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर के साथ मिलाएं, जब तक कि यह एक चिपचिपा पेस्ट न बन जाए। मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो इसे हल्के हाथों से पील कर लें। अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए यह फेस मास्क हफ्ते में 3-4 बार लगाएं।
ओट्स
एक पका हुआ केला लें और इसे एक बाउल में मैश कर लें। कटोरी में 2 बड़े चम्मच ओट्स डालें। दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें और एक पेस्ट बना लें। फिर पेस्ट की एक मोटी परत को त्वचा पर लगाएं। लगभग 5-7 मिनट के लिए गोलाकार गति में धीरे से मसाज करें। फिर मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए और लगा रहने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें और इसे प्राकृतिक रूप से सूखने दें। चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के साथ चेहरे पर ग्लो लाने में भी मदद करता है।
गेहूं का आटा
1 चम्मच गेहूं का आटा लेकर उसमें आधा चम्मच मुलेठी पाउडर, 2 चुटकी हल्दी और सरसों के तेल की कुछ बूंदे डालें। आप चाहे तो सरसों के तेल की जगह नारियल या ऑलिव तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाते जाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर जिस जगह बाल हैं वहां लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद उल्टी दिशा में रगड़कर छुड़ाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
