ब्लैकहेड्स पर आजमाएं ये चीजें, दिखेगा असर
इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी जो नहीं चाहती होगी कि वो खूबसूरत नज़र आए और चेहरे पर कोई दाग-धब्बा न हो। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण कई त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमे से…
इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी जो नहीं चाहती होगी कि वो खूबसूरत नज़र आए और चेहरे पर कोई दाग-धब्बा न हो। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण कई त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमे से एक हैं ब्लैकहेड्स (Blackheads) । इसमें चेहरे पर डेड सेल्स के नीचे ऑयल जमा होने से स्किन छोटे-छोटे दानों के रूप में उभरने लगती है और हवा के संपर्क में आकर काली पड़ जाती है। ये स्किन पोर्स पर धीरे-धीरे जमा हो जाते हैं और ये कुछ ही दिनों में फुंसियों या कील का आकार ले लेते हैं। ब्लैकहेड्स (Blackheads) का मुंह खुला होने की वजह से ये स्किन पर आसानी से नजर आने लगते हैं। ब्लैकहेंड्स दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयां और क्रीम बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप घरेलू उपाय अपनाएं। आज हम आपको किचन में रखी कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्लैकहेड्स (Blackheads) से छुटकारा दिलाएगी।
शहद
शहद का इस्तेमाल हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शहद में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच शहद, एक चम्मच चीनी और एक नींबू का रस लें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट की एक पतली परत चेहरे पर लगाएं और उंगलियों को गोल-गोल घुमाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे लगभग 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
केले के छिलके
केले के छिलके की मदद से आप आसानी से चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं। यही नहीं, इसे स्किन पर अप्लाई करने से स्किन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। दरअसल यह नैचुरल स्किन स्क्रब की तरह काम करता है, जो चेहरे से पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स और ब्लैकहेड्स (Blackheads) हटाने और चेहरे पर ग्लो बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। सबसे पहले चेहरे को साफ करें और पके हुए केले के छिलके को उल्टी तरफ से ब्लैकहेड्स वाली जगह पर रगड़ें। 5-10 मिनट तक स्किन पर इसे रगड़ने के बाद 15 मिनट के लिए स्किन को ऐसे ही रहने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
बेकिंग सोडा
ब्लैकहेड्स (Blackheads) हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल बहुत कारगर घरेलू नुस्खा है। बेकिंग सोडा में एंटीफंगल एवं एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाएँ और सूखने दें। इसके इसे उंगलियों से हल्का रगड़ते हुए हटाएं और साफ पानी से चेहरा धो लें।
हल्दी
हल्दी स्किन केयर के लिए एक परफेक्ट इंग्रीडिएंट मानी जाती है। ब्लैकहेड्स की समस्या से राहत दिलाने में ये काफी काम आ सकती है। हल्दी में एंटी-बैक्टेरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो स्किन को इंफेक्शन और बैक्टेरिया से दूर रखने में मदद करते हैं। हल्दी से स्किन को एक्सफॉलिएट करने में भी मदद मिलती है। सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा हल्दी पाउडर लें और उसमें कुछ बूंद नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे ब्लैकहेड्स (Blackheads) पर लगाएं और 15 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाए, तो इसे रगड़कर साफ कर लें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। इस उपाय को नियमित करने से स्किन पर नज़र आते ब्लैकहेड्स धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।
नीम
नीम के पत्ते हमारी त्वचा के लिए कितने फायदेमंद हैं ये तो आप जानते ही होंगे। नीम एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो तो त्वचा पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। ब्लैकेड की समस्या को दूर करने के लिए भी आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
