24 घण्टे ऑनलाइन

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

अधिकतर लड़कियां अपने ऑफिस बैग में कुछ मेकअप और जरूरी ब्‍यूटी प्रॉडक्‍टस रखती हैं, जो कि रखना सही और जरूरी भी है। लेकिन सिर्फ लड़कियों को ही नहीं, लड़कों को भी कुछ ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट अपने बैग (boy's bag) में कैरी करना…

24GhanteOnline
September 27, 2026
2 min read

अधिकतर लड़कियां अपने ऑफिस बैग में कुछ मेकअप और जरूरी ब्‍यूटी प्रॉडक्‍टस रखती हैं, जो कि रखना सही और जरूरी भी है। लेकिन सिर्फ लड़कियों को ही नहीं, लड़कों को भी कुछ ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट अपने बैग (boy's bag) में कैरी करना चाहिए।

क्‍या पता आपको कब जरूरत पड़ जाए, हो सकता है आपको ऑफिस से किसी पार्टी या डेट पर जाना पड़ जाए या फिर ऑफिस में रहते ही आपको कुछ जरूरत पड़ जाए। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने बैग (boy's bag) में एक छोटा सा ग्रूमिंग किट हमेशा रखें। आइए यहां हम आपको बताते हैं लड़कों को किन जरूरी ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट को अपने साथ कैरी करना चाहिए।

फेस वॉश

आपकी ऑफिस स्किनकेयर किट में एक अच्छा फेस वाश होना बहुत अहम भूमिका निभाता है।कई बार आपको सुस्‍ती या चेहरे की डलनेस को दूर करने के लिए ऑफिस में चेहरा धोना पड़ सकता है। जिसके लिए आप एक ऐसा फेसवॉश अपने पास जरूर रखें, जो आपको महका दे।

क्रीम

आप जो भी क्रीम का इस्‍तेमाल करते हैं उसे अपने ऑफिस बैग में जरूर रखें। क्रीम ऐसी हो जो आपको सूट करे खासकर जब आपके चेहरे में पिंपल्‍स या दाग धब्‍बे हों। यह न केवल उनको छिपाने में मदद करेगी, बल्कि यह आपको अचानक प्‍लान होने वाली पार्टी के लिए हमेशा तैयार रखने में मदद करेगी।

परफ्यूम

यह भी आपकी ऑफिस ग्रूमिंग किट का जरूरी हिस्‍सा होता है, क्‍योकि कई बार गर्मी या पसीने के कारण एक बार परफ्यूम काफी नहीं पड़ता।

मॉइस्चराइजर

मॉइस्चराइजर एक ऐसा ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट हे, जो लड़की और लड़के दोनों की ही ग्रूमिंग किट मे होना जरूरी है।

लिप बाम

लिप बाम भी लड़कों की ग्रूमिंग किट का हिस्‍सा है। खुरदुरे होंठ लड़‍कियों के हों या फिर लड़कों के, दोनों ही काफी भद्दे लगते हैं। इसलिए आप अपने होंठों को मुलायम रखने के लिए एक अच्‍छा लिप बाम भी कैरी करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…