24 घण्टे ऑनलाइन

आपकी कही ये बातें पार्टनर के दिल को पहुंचाती हैं ठेस

प्यार के साथ नोंक-झोंक होना भी जरुरी है, लेकिन इसे एक सीमा तक ही रखना ठीक होता है। कभी-कभी ये झगड़े (Fight) बढ़ भी जाते हैं और हो सकता है कि आपकी कही गई कोई बात पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचा दे। इससे आपके रिश्ते पर बुरा…

24GhanteOnline
December 17, 2025
2 min read

प्यार के साथ नोंक-झोंक होना भी जरुरी है, लेकिन इसे एक सीमा तक ही रखना ठीक होता है। कभी-कभी ये झगड़े (Fight) बढ़ भी जाते हैं और हो सकता है कि आपकी कही गई कोई बात पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचा दे। इससे आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है।

गुस्से (Anger) में पार्टनर से कहीं गई कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे आपके पार्टनर का दिल टूट सकता है, जिसकी वजह से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है या रिश्ता टूट भी सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी बातें हैं, जो गुस्से में भी पार्टनर से नहीं कहनी चाहिए।

किसी भी रिलेशन में एक दूसरे को वक्त देना जरुरी होता है। इसलिए हर पार्टनर को कोशिश करनी चाहिए कि एक दूसरे के लिए टाइम निकालें। लेकिन कभी-कभी शेड्यूल इतना विजी हो जाता है कि पार्टनर आपको टाइम नहीं दे पाता है।

आपको अपने पार्टनर से इस पर शांति के साथ बात करना चाहिए, और उसे समझना चाहिए, लेकिन गुस्से में आकर इतनी सी बात पर पार्टनर के लिए सेल्फिश जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना उनके दिल के दुखा सकता है। इसलिए ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए।

शादीशुदा कपल्स के बीच झगड़े तो होते ही रहते हैं, लेकिन झगड़े को हमेशा अपने तक ही सीमित रखना सही रहता है। अपने झगड़े में कभी भी एक-दूसरे के माता-पिता या फैमिली के लिए अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। इससे आपका रिश्ता टूट सकता है। इसलिए झगड़ा करते समय गुस्से में भी इस मर्यादा का ध्यान रखना जरुरी होता है।

ज्यादातर देखने में आता है कि पार्टनर एक दूसरे से गुस्से में कह देते हैं कि तुमसे शादी करना या तुम्हारे जैसे इंसान के साथ रिलेशन में आना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। ये बात आपके पार्टनर के दिल को चुभ सकती है, जिससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। इसलिए गुस्से में भी ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…