24 घण्टे ऑनलाइन

बालों को स्ट्रेट करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगे खराब

युवाओं में उनके बालों (Hair) को लेकर अजीब सा क्रेज देखा जा रहा है। पहले जहाँ सिर्फ लड़कियों में यह देखा जाता था, वहीं अब वर्तमान समय में लडक़े भी अपने बालों को लेकर खासे चिन्तित नजर आते हैं। युवा लडक़े लड़कियों की तरह…

24GhanteOnline
November 12, 2025
3 min read

युवाओं में उनके बालों (Hair) को लेकर अजीब सा क्रेज देखा जा रहा है। पहले जहाँ सिर्फ लड़कियों में यह देखा जाता था, वहीं अब वर्तमान समय में लडक़े भी अपने बालों को लेकर खासे चिन्तित नजर आते हैं। युवा लडक़े लड़कियों की तरह बालों को न सिर्फ बढ़ाते नजर आ रहे हैं, अपितु वे अपने बालों की सारसंभाल उसी तरह से कर रहे हैं जैसे लड़कियाँ करती हैं। इसमें उनका बालों को कलर करना और उन्हें स्ट्रेट करना भी शामिल है।

हालांकि इन दोनों तरीकों से बालों (Hair) को काफी नुकसान होता है लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। सिर्फ इस बात का ध्यान रखा जाता है कि कौन उनके बालों को लेकर क्या कह रहा है। कौन उन्हें फॉलो कर रहा है। आइये आज हम अपने पाठकों को कुछ ऐसे सुझावों के बारे में बताते हैं जिनसे लड़कियाँ अपने बालों को स्टाइल लुक के साथ उनको हमेशा सुरक्षित रख सकती हैं। यह सुझाव ज्यादा बड़े या लंबे नहीं हैं, फिर भी यह खासे कारगर हैं। एक नजर इन चुनिन्दा सुझावों पर-

#आयरन रोड का सीमित उपयोग

बालों (Hair) को सीधा करने के लिए आयरन स्टिक का प्रयोग किया जाता है। इससे बालों को सीधा और रंगदार (कलर) किया जाता है। युवा अपने बालों को स्ट्रेट करने के लिए आयरन स्टिक का निश्चित समय से ज्यादा प्रयोग करते हैं। इसके अतिरिक्त वे इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं जिससे आगे जाकर बाल झडऩे लगते हैं और उनकी वृद्धि कम होने लगती है। यदि युवा अपने बालों में आयरन स्टिक का लगातार उपयोग न करके उसे कुछ समय के अन्तराल में प्रयोग करेंगे तो इससे उनके बालों की वृद्धि लगातार होगी साथ ही उनके बालों का झडऩा भी कम हो जाएगा।

#हेयर स्प्रे (Hair Spray) के बाद करें स्ट्रेटनर और कलर

बालों को सीधा और उन्हें कलर करने से पूर्व अपने बालों में हेयर स्प्रे का प्रयोग करें। इससे आपके बालों को कोई क्षति नहीं होगी और बाल आसानी से सुलझने के साथ ही सीधे हो जाएंगे। यह कार्य विशेषत: उन लड़कियों या महिलाओं को करना चाहिए जिनके बाल लगातार घुंघराले हो जाते हैं। वैसे इस तकनीक से आप अपने बालों को स्थायी तौर पर नहीं बदल सकते। यह सिर्फ कुछ समय के लिए प्रभावी होता है

#बालों (Hair) के अनुसार ही हों आपको स्ट्रेटनर या कलर-

ये बात हमेशा से ही याद रखनी चाहिए की बालों की लंबाई और वॉल्यूम के हिसाब से स्ट्रेटनर या कलर खरीदें। साथ ही ध्यान रखें, सिरेमिक प्लेट्स वाला स्ट्रेटनर खरीदें, इससे बालों को बराबर हीट मिलती है। ऐसा न होने पर बाल डैमेज हो सकते हैं और ज्यादा मात्रा में गिरने लगते हैं।

#बालों (Hair) को सुखाने के बाद ही आयरन दें-

हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए की बालों को आप जब भी आयरन दें तब आपके बाल पूरी तरह से सूखे हुए होने चाहिए। गीले बालों पर आयरन न लगाए, इससे बाल जल्दी और ज्यादा मात्रा में टूटने लगते हैं। ड्राई हेयर को पोर्सन में बांटें और हेयर स्प्रे लगाकर फिर कलर या स्ट्रेट करें।

यह हमारा अपना एक नजरिया है। इसे आजमाने से पूर्व अपने पार्लर से सम्पर्क करें। उनके दिशा-निर्देश अनुसार इस तकनीक का इस्तेमाल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…