डैंड्रफ रहेगी सिर से दूर, इन बातों का रखें ध्यान
समय के साथ महिलाओं को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रदूषण के अलावा कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से बालों को नुकसान झेलना पड़ रहा हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक हैं डैंड्रफ (Dandruff) जिसे रूसी के नाम…
समय के साथ महिलाओं को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रदूषण के अलावा कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से बालों को नुकसान झेलना पड़ रहा हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक हैं डैंड्रफ (Dandruff) जिसे रूसी के नाम से भी जाना जाता हैं। डैंड्रफ कई लोगों के बीच काफी आम है और यह काफी परेशान करने वाला होता है और त्वचा को ड्राई और फ्लेकी करता है। डैंड्रफ ना सिर्फ बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचने से रोकता है, बल्कि उन्हें कमजोर भी बनाता है। अगर डैंड्रफ की समस्या से निजात पाना है तो इसके लिए जरुरी है कि इसके कारणों को जाना जाए। आज इस कड़ी में हम आपको डैंड्रफ (Dandruff) के उन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...
सर्दी में गर्म पानी से बाल धोना
सर्दी के मौसम में लोग गर्म पानी से बाल धोते हैं, लेकिन ऐसा करना सिर की त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्म पानी बालों को रूखा बना देता है और यही काम वह सिर की त्वचा के साथ करता है। जिससे धीरे-धीरे डैंड्रफ विकसित होने लगता है।
स्ट्रेस से बढ़ता है डैंड्रफ (Dandruff)
क्या आपने कभी सोचा है कि स्ट्रेस की वजह से भी रूसी की समस्या बढ़ सकती है । तनाव कुछ व्यक्तियों के लिए रूसी को बढ़ा सकता है या फिर स्थिति को खराब कर सकता है। हालांकि इसे सीधे तौर से डैंड्रफ से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। इससे आपके स्कैल्प में मौजूद मैलेसेजिया उत्तेजित होता है। एक अध्ययन में भी यह बात सामने आई है कि मूड डिप्रेशन वाले मरीजों में सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस का प्रसार ज्यादा होता है।
बालों में तेल की मालिश ना करना
सिर की त्वचा यानी स्कैल्प को ड्राई रखना डैंड्रफ बनने का कारण होता है। लेकिन, इस स्थिति से बचने के लिए बालों में तेल की मालिश करनी चाहिए। ऐसा ना करने से स्कैल्प ड्राई रहती है और उसमें खुजली बनी रहती है। बालों में तेल की मालिश करने से डैंड्रफ पैदा करने वाली ड्राईनेस कम होती है।
हार्मोनल बदलाव है डैंड्रफ (Dandruff) का कारण
हार्मोनल बदलाव भी डैंड्रफ होने का एक मुख्य कारण है। आपके हार्मोन्स ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करते हैं। हार्मोन्स नेचुरल ऑयल्स के उत्पादन में एक महत्वपूर्ण हिस्सा निभाते हैं। ये पूरी तरह से सामान्य हैं और आपके बालों और स्कैल्प को नमीयुक्त रखने के लिए आवश्यक भी हैं। लेकिन जब आप ओलिक एसिड के प्रति संवेदनशील होते हैं तो सीबम का उत्पादन रूसी का कारण बन सकता है। कुछ लोगों के लिए, डैंड्रफ होने की या बढ़ जाने की समस्या भी होती है। यह खासकर प्यूबर्टी के दौरान होता है, जब अधिक तेल का उत्पादन होता है।
बहुत कम शैंपू करने के कारण
आमतौर पर, त्वचा विशेषज्ञ आपको अपने बाल हर दिन शैंपू न करने की सलाह देते हैं और ऐसा वो इसलिए करते हैं, ताकि आप स्कैल्प और हेयर से प्राकृतिक तेलों को खत्म न कर दें। हालांकि डैंड्रफ विपरीत समस्या पैदा करता है। गंदे बाल अपने आप में डैंड्रफ का कारण नहीं बनते हैं। मगर आपके बालों को न धोने से ऑयली बिल्डअप फ्लेक्स का कारण बन सकता है। पर्याप्त शैंपू न करने से डैंड्रफ की स्थिति बढ़ जाती है। यह आपके स्कैल्प पर अधिक तेल और डेड स्किन सेल्स जमा करता है जिस पर फंगस और यीस्ट धावा बोलते हैं।
हार्ड शैंपू का ज्यादा प्रयोग
हार्ड शैंपू का प्रयोग भी बालों में रूसी की समस्या का कारण बनता है। रोज रोज शैंपू बदलने और कैमिकल युक्त शैंपू यूज करने से सिर की त्वचा पर असर पड़ता है जिससे रूसी हो जाती है। बाजार में कई तरह के शैंपू मौजूद हैं इसलिए डेंड्रफ से परेशान लोगों को माइल्ड और हर्बल शैंपू पर विश्वास जताना चाहिए।
थायराइड की समस्या
जिन लोगों को थायराइड की समस्या होती है, उन लोगों को डेंड्रफ (Dandruff) का ज्यादा सामना करना पड़ता है। थायराइड में सिर की त्वचा रूखी हो जाती है औऱ बाल टूटने और झड़ने लगते हैं। सिर की रूखी त्वचा पर रूसी जल्द हमला बोलती है। थायराइड से पीड़ित अधिकतर लोग इस समस्या से दो चार दिखेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
