आपके फेस का निखार छीन सकती हैं ये चीजें
आमतौर पर चेहरे (face) पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं, जो ज्यादातर लोगों को पता होता है लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि इन चीजों के सही इस्तेमाल की जानकारी न होने से फायदे की जगह पर…
आमतौर पर चेहरे (face) पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं, जो ज्यादातर लोगों को पता होता है लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि इन चीजों के सही इस्तेमाल की जानकारी न होने से फायदे की जगह पर इनका साइड इफेक्ट देखने को मिलता हैl
वहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि अपनी स्किन के बारे में गलत जानकारी के चलते चेहरा (face) निखारने की चाह रखने वाले लोग इसे अपना लेते हैंl जैसे, अगर ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए नीबू का रस चेहरे पर लगाना बेहद घातक हो सकता हैl आज हम आपको बता रहे हैं, ऐसी 5 चीजें जो फायदे की जगह पर आपको नुकसान पहुंचा सकती है, खासतौर पर जब आपको इसका सही इस्तेमाल न पता हो-
ये चीजें आपके चेहरे (Face) को पहुंचा सकती है नुकसान-
1. नींबू
इसमें उच्च स्तर का साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे सीधे चेहरे पर लगाने से जलन पैदा कर सकती है। चेहरे पर नींबू लगा कर कभी भी घर के बाहर नहीं जाना चाहिये नहीं तो पिगमेंटेशन की परेशानी भी शुरू हो सकती है।
2. टूथपेस्ट
कई ब्यूटी ब्लॉग्स में चेहरे पर से मुंहासों को ठीक करने के लिए इसे लगाने का सुझाव दिया जाता है लेकिन टूथपेस्ट मेलानिन उत्पादन को बढ़ा सकता है जिससे चेहरे पर काले धब्बे बन सकते हैं। यदि आपने ऐसा कोई टूथपेस्टग यूज किया है जिसमें पुदीना मिलाया गया है, तो स्किन में जलन और मुंहासे पैदा हो सकते हैं।
3. खराब सनस्क्रीन
घर में पड़ी पुरानी सनस्क्री न सूरज की किरणों से बचाने का काम नहीं कर सकती। बल्कि, इन्हेंन लगा कर धूप में निकलेंगी तो यह रिएक्टन कर सकती है। धूप से बचने के लिये सनस्क्री न रोज लगानी चाहिए, मगर उससे पहले इसकी एक्सरपायरी डेट जरूर चेक कर लें।
झड़ते बालों में आज़माएँ ये उपाय
हॉट वाटर थेरेपी
गर्म पानी से फेशियल करना अच्छा माना जाता है लेकिन गरम पानी चेहरे से सारी नमी को छीन कर उसे रूखा कर देता है। चेहरे को धोते समय हमेशा गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें, जिससे उसका pH लेवल बैलेंस रहे।
पुरानी साड़ी को फेंकने से पहले पढ़े खबर, बॉर्डर का करें ऐसे इस्तेमाल
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
