दुर्भाग्य लाती है घर में रखी ये चीजें, तुरंत कर दें बाहर
घर की ऊर्जा व्यक्ति के जीवन को भी प्रभावित करती है। घर का वास्तु बिगड़ने पर परिवार की सेहत और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम (Bathroom) में कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए।…

घर की ऊर्जा व्यक्ति के जीवन को भी प्रभावित करती है। घर का वास्तु बिगड़ने पर परिवार की सेहत और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम (Bathroom) में कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा न करने पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वास्तु दोष का भी निर्माण होता है। इसलिए अपने घर परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए बाथरूम में रखी इन चीजों को आज ही बाहर निकाल फेंके।
टूटा कांच- बाथरूम (Bathroom) ही नहीं घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ कांच या शीशा नहीं रखना या लगाना चाहिए। टूटा हुआ कांच नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनता है।
खाली बाल्टी- बाथरूम (Bathroom) में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। खासतौर पर सुबह उठने के बाद खाली बाल्टी देखने से आपकी जेब भी खाली हो सकती है। इसलिए बाल्टी में थोड़ा बहुत पानी भरकर जरूर रखें। वहीं, बाथरूम में टूटी-फूटी बाल्टी या मग रखना भी शुभ नहीं माना जाता है।
पौधे- बाथरूम (Bathroom) में पौधे रखना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, बाथरूम ही नहीं घर के किसी भी कोने में सूखे हुए पौधे नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है।
फटी-टूटी तस्वीरें- कई लोग अपने बाथरूम को एस्थेटिक लुक देने के लिए तस्वीरें लगाते हैं। वहीं, बाथरूम में टूटी-फूटी या फटी हुई तस्वीर बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर-परिवार में कलह-क्लेश का माहौल बनता है।
खराब नल- बाथरूम में खराब नल वास्तु दोष का कारण बनता है। अगर आपके बाथरूम में हर समय नल से पानी टपकता रहता है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
गीले कपड़े- कई बार लोग जल्दबाजी के चक्कर में या फिर आलस के चक्कर में बाथरूम में गीले कपड़े या गंदे कपड़े इकट्ठा करके रखते हैं। आपकी यह गलती वास्तु दोष के साथ-साथ सूर्य दोष का कारण भी बन सकती है
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
