24 घण्टे ऑनलाइन

ये लक्षण इस बड़ी बीमारी की ओर करते हैं इशारा, दिखते ही हो जाएं सतर्क

आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ कई बीमारीयां भी आने लगती हैं जिनमें से कुछ दिमागी भी होती हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक हैं डिमेंशिया (Dementia) जिसका प्रभाव व्यक्ति की याददाश्त पर पड़ता है। डिमेंशिया पुरुष और महिलाएं दोनों…

24GhanteOnline
October 22, 2025
3 min read

आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ कई बीमारीयां भी आने लगती हैं जिनमें से कुछ दिमागी भी होती हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक हैं डिमेंशिया (Dementia) जिसका प्रभाव व्यक्ति की याददाश्त पर पड़ता है। डिमेंशिया पुरुष और महिलाएं दोनों को समान रूप से प्रभावित करता है। यह समस्या आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ बूढ़े या ज्यादा उम्र वाले लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति कम उम्र में इसे जूझने लगता हैं तो चिंता का विषय हैं। अक्सर डिमेंशिया को समझना मुश्किल हो जाता क्योंकि हर व्यक्ति में इससे जुड़े शुरूआती लक्षण काफी अलग होते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डिमेंशिया (Dementia) की ओर इशारा करते हैं। इन्हें जानकर सतर्क होने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इन लक्षणों के बारे में...

बोलने में कठिनाई होती है

यह समस्या पुरुष और महिलाओं दोनों के साथ देखने को मिल सकती है। कि वे बोलते समय शब्दों का सही चयन नहीं कर पाते हैं और भाषा के साथ कठिनाई महसूस करते हैं। वे अपने विचारों को स्पष्ट कर पाने में कठिनाई महसूस करते हैं। वे सरल और साधारण शब्दों को भूल जाते हैं या उन्हें किस जगह प्रयोग करना था उन्हें ध्यान नहीं रहता।

भूलने की आदत

डिमेंशिया (Dementia) के शुरूआती लक्षणों में भूलने की आदत भी शामिल है। महिलाएं अक्सर रोजमर्रा के कामों के बीच चीजों या बातों को भूलने लगती हैं। या फिर उन्हें याद रखने में मुश्किल होती है। भूलने की ये आदत डिमेंशिया का प्रमुख लक्षण है।

मूड स्विंग

मूड स्विंग होना महिलाओं और पुरुषों में आम बात है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ये समस्या बढ़ जाती है तो डिमेंशिया के लक्षण हो सकते हैं। अचानक से बिना वजह के रोना आना और फिर शांत हो जाना, गुस्सा होना या बिना बात के चिड़चिड़ाना भी डिमेंशिया के लक्षण हो सकते हैं।

कम नींद आना

अक्सर देखा गया है कि उम्र के एक पड़ाव पर नींद कम आने की समस्या आने लगती है। लेकिन बहुत कम नींद आना भी दिमागी बीमारी डिमेंशिया (Dementia) का लक्षण हो सकता है। इसलिए इस समस्या को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

फिर से याद करने में परेशानी

याददाश्त कमजोर होना डिमेंशिया (Dementia) के प्रमुख लक्षणों में से एक है। महिलाएं हाल की घटनाओं को भूल सकती हैं, साथ ही कई बार घर के आसपास की चीजों, जैसे फोन, चाबियों आदि को भूल सकता है और जब वे फिर से याद करने की कोशिश करती हैं, तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है।

डिप्रेशन

डिप्रेशन या एंजाइटी लोगों में आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे में डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति जल्द ही डिमेंशिया की चपेट में आ जाता है। क्योंकि डिप्रेशन में हमारे ब्रेन में कई बदलाव होते हैं और इन बदलाव के कारण डिमेंशिया की संभावना ज्यादा होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…