लिपस्टिक के ये शेड्स बढ़ा देते हैं चेहरे की खूबसूरती
किसी महिला के चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने या फिर खराब करने में अलग-अलग रंग के लिपस्टिक (Lipstick) शेड्स का बहुत बड़ा हाथ होता है। ऐसे में हर महिला को अपने लिए लिपस्टिक शेड्स पसंद करते समय लेटेस्ट ट्रेंड के साथ अपनी…
किसी महिला के चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने या फिर खराब करने में अलग-अलग रंग के लिपस्टिक (Lipstick) शेड्स का बहुत बड़ा हाथ होता है। ऐसे में हर महिला को अपने लिए लिपस्टिक शेड्स पसंद करते समय लेटेस्ट ट्रेंड के साथ अपनी स्किन टोन और उम्र का भी खास ख्याल रखना चाहिए। एक अच्छा लिपस्टिक शेड आपके लुक को कंप्लीट करके आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे लिपस्टिक (Lipstick) शेड्स के बारे में जो न सिर्फ आपके होंठों को खूबसूरत बनाएंगे बल्कि आपको जवां भी दिखाएंगे।
न्यूड शेड्स
अगर आपकी स्किन का कलर लाइट है या आप थोड़ी सी अंडरटोन हैं तो आपको वॉर्म न्यूड शेड्स की लिपस्टिक (Lipstick) लगानी चाहिए। न्यूड शेड्स ना सिर्फ आपके होंठों को नेचुरल लुक देते हैं बल्कि हर मौके के लिए परफेक्ट होते हैं। आप इस तरह के शेड्स को अपनी स्किन टोन के अनुसार पसंद कर सकती हैं। न्यूड शेड्स की खासियत यह है कि आप इन्हें लगाकर अपनी उम्र से 5 साल छोटी दिख सकती हैं।
पीच कलर
पीच रंग का लिपस्टिक शेड हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है। यह आपके चेहरे को फ्रेश लुक देकर सामने वाले को आपकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगने देता। कॉलेज गोइंग गर्ल्स से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाएं तक, इस शेड को लगाना काफी पसंद करती हैं। डार्क स्किन टोन के लिए आप लाइट पिंक,लैवेंडर कलर या पर्पल कलर चुन सकती हैं। इसके अलावा भी आप पर खूब खिलेगा।
कॉपर ब्राउन
कॉपर ब्राउन हर उम्र की महिलाओं का पसंदीदा कलर होता है। यह रंग न तो बहुत गहरा है और न ही बहुत हल्का, इसे किसी भी खास और आम मौके पर वियर किया जा सकता है।
डीप रेड
डीप रेड रेड कलर बेहद अट्रैक्टिव लगते हैं। यह रंग गेहुंए रंग की त्वचा के लिए सबसे अच्छे लिपस्टिक शेड्स में से एक है। ये रंग न सिर्फ आपके होंठों को खूबसूरत बनाता है, बल्कि आपके लुक को बोल्ड और आकर्षक बनाकर उम्र को भी कम कर देता है।
लिपस्टिक (Lipstick) लगाते समय ना करें ये गलतियां
-मैट लिपस्टिक का यूज कम से कम करें। ऐसी लिपस्टिक आपके होंठों को सूखा और फ्लैट दिखाकर उम्र से बड़ा दिखाती है।
-ब्राइट और बोल्ड लिपस्टिक शेड्स आपको उम्र से बड़ा दिखा सकते हैं। ऐसे में अपने लिए हमेशा नेचुरल लिपस्टिक शेड्स चुनें।
-होंठों पर लगाने के लिए ब्रांडेड लिपस्टिक शेड्स का ही यूज करें। इनकी क्वालिटी अच्छी होने के साथ ये होठों पर काफी लंबे समय तक टिकी भी रहती हैं। इन्हें लगाने से मेकअप को एक कम्लीट टच मिलता है।
-होंठों को रेगुलर मॉइस्चराइज करें ताकि वे सूखे और फटे न रहें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
