मोतियों से चमकेंगे पीले हो चुके दांत, ट्राई करें ये नुस्खे
जब भी आप किसी से बात करते हैं तो सबसे पहला ध्यान उनके दांतों (Teeth) पर जाता हैं जो सफ़ेद हो तो आकर्षक और पीले हो तो भद्दे नजर आते हैं। ऐसे में आपके चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने में दांतों का भी बड़ा महत्व होता हैं।…
जब भी आप किसी से बात करते हैं तो सबसे पहला ध्यान उनके दांतों (Teeth) पर जाता हैं जो सफ़ेद हो तो आकर्षक और पीले हो तो भद्दे नजर आते हैं। ऐसे में आपके चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने में दांतों का भी बड़ा महत्व होता हैं। दांतों का पीलापन इसी खूबसूरती पर ग्रहण लगा सकता है।
मुस्कुराते वक्त अगर आपके पीले दांत (Yellow Teeth) नजर आएं तो यह आपकी पर्सनैलिटी को नुकसान पहुंचाता हैं और दूसरों के सामने शर्मिंदा भी करता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने दांतों को सफेद मोती की तरह चमकदार बना सकते हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में...
सरसों का तेल और हल्दी
आप चाहें तो मोतियों जैसे सफेद और चमकदार दांत (Teeth) पाने के लिए सरसों के तेल के साथ नमक की जगह हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं और इस पेस्ट को दांतों पर उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे रगड़ें। इस मिश्रण का नियमित रूप से इस्तेमाल करें और कुछ ही दिनों में दातों का पीलापन पूरी तरह से दूर हो जाएगा।
एप्पल सिडर विनेगर
सेब का सिरका आपके दांतों का पीलापन हटाकर, आपको सफेद और चमकदार मुस्कान दे सकता है। बस लगभग एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लें और अपने टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें, जब तक आपके दांत पूरी तरह से साफ न हो जाएं। दांतों के दाग हटने के साथ ही धीरे-धीरे आपके दांतों पर चमक भी आ जाएगी।
केले का छिलका
दांतों को सफेद करने के लिए आप केले के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, केला जितना फायदेमंद फल है, उसका छिलका भी उतना ही फायदेमंद है। केले के छिलके का जो सफेद वाला हिस्सा है उस तरह से छिलके को रोजाना दांतों पर 1 या 2 मिनट तक रगड़ें और उसके बाद हर दिन तकी तरह ब्रश कर लें। केले में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को दांत सोख लेते हैं। इससे दांत न सिर्फ सफेद बनते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। केले के छिलके के इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई करें और फिर देखें पीलापन कैसे दूर हो जाएगा।
हाइड्रोजन पैरॉक्साइड
सालों से घावों के कीटाणुओं को मारने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल होता रहा है। दांतों को चमकाने वाले कई कॉमर्शियल प्रोडक्ट्स के निर्माण में भी हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल होता है। इस्तेमाल करने के लिए 2 टेबलस्पून हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को 1 टेबलस्पून बेकिंंग सोडा के साथ मिला लें। एक चने के बराबर मात्रा लेकर दांतों को ब्रश करें। इस होममेड टूथपेस्ट को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। ज्यादा इस्तेमाल करने पर मसूड़ों में नुकसान पहुंचने और दांतों के एनामेल को नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है।
बेकिंग सोडा और नींबू का रस
दांतों को घर पर ही आसानी से सफेद करने का ये एक और नुस्खा है। एक प्लेट में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। जब तक आपको पेस्ट जैसी कन्सिस्टेंसी न मिल जाए उसमें नींबू का रस मिलाते रहें। अब इस पेस्ट को टूथब्रश पर लगाएं और दांतों पर अच्छी तरह से मसाज करें। इसे करीब 1 मिनट तक दांतों पर लगा रहने दें और उसके बाद मुंह धो लें। बेकिंग सोडा वाले इस पेस्ट को 1 मिनट से ज्यादा दांतों पर लगा न रहने दें वरना दांतों के इनैमल को नुकसान हो सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
