डार्क सर्कल से है शर्मिंदा, तो करें ये उपाय
आज के समय में अनियमित लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, पूरी नींद न लेना, पानी कम पीना, कम्प्यूटर या लैपटॉप के सामने घंटो बैठे रहना, हार्मोंस में बदलाव या फिर जेनेटिक समस्या के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल (Dark Circles) पड़ जाते…
आज के समय में अनियमित लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, पूरी नींद न लेना, पानी कम पीना, कम्प्यूटर या लैपटॉप के सामने घंटो बैठे रहना, हार्मोंस में बदलाव या फिर जेनेटिक समस्या के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल (Dark Circles) पड़ जाते है। जो देखने में खराब लगने के साथ-साथ आपके लुक को भी पूरा खराब कर देते है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके बजाय आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर नैचुरल तरीके से डार्क सर्कल (Dark Circles) की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
खीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके साथ-साथ यह स्किन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिला देता है। डार्क सर्कल की समस्या से निजात पाने के लिए खीरे को स्लाइस में काट लें और इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इन्हें निकालकर आंखों के ऊपर 10 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद पानी से आंखों से धो लें।
टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व पाए जाते है। जो आसानी से डार्क सर्कल (Dark Circles) से निजात दिला सकते है। आंखों के नीचे पड़े काले घेरे (Dark Circles) से निजात पाने के लिए 2 चम्मच टमाटर के रस में थोड़ा सा नींबू के रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित जगह पर लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
गुलाब जल आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए आप कॉटन बॉल में थोड़ा सा गुलाब जल लगाकर काले घेरों में लगा लें। करीब 15-20 मिनट रखे रहने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
