24 घण्टे ऑनलाइन

बालों को मजबूत बनाएंगे ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

हर किसी को अपने बालों (Hair) से बहुत प्यार होता हैं और वो चाहते हैं कि उनके बाल घने और लंबे बने। हांलाकि आजकल बालों का गिरना और झड़ना सभी के लिए आम समस्या हो गई है। लगातार बढ़ते प्रदूषण, बीमारियों, चिंता और पोषण की कमी…

24GhanteOnline
June 28, 2026
3 min read

हर किसी को अपने बालों (Hair) से बहुत प्यार होता हैं और वो चाहते हैं कि उनके बाल घने और लंबे बने। हांलाकि आजकल बालों का गिरना और झड़ना सभी के लिए आम समस्या हो गई है। लगातार बढ़ते प्रदूषण, बीमारियों, चिंता और पोषण की कमी इस समस्या की रफ्तार और गंभीरता बढ़ा सकती है। इसके लिए महिलाएं हेयरस्पा, हेयर मसाज और भी कई तरह के ट्रीटमेंट लेती रहती हैं, लेकिन कई बार ये ट्रीटमेंट्स आपके बालों को और क्षति पहुंचा देते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खों को आजमाना ही बेहतर होता हैं। हम आपको यहां कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से पतले बालों (Thin Hair) को घना बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

अलसी के बीज

अलसी के बीज बालों (Hair) को घना बनाने में मदद करते हैं। असली के बीजों में विटामिन ई, कोलेजन और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जब आप अलसी के बीजों को पीस कर बालों में लगाते हैं तो ये नए बालों को प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं। साथ ही ये बालों को जड़ों से मजबूत करने में मदद करते हैं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को हेयर ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह बालों के वॉल्यूम में भी सुधार करता है। इसमें ऑर्गेनिक न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो आपके बालों की हेल्दी ग्रोथ में सहायता करते हैं। इसके साथ ही बालों को अच्छी मात्रा में मॉइस्चर भी मिलता है।

प्याज का रस

प्याज बालों (Hair) के टूटने और झड़ने को रोकने के साथ-साथ बालों के विकास को बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले एक प्याज को पीस ले और उसका रस निकाल लीजिये। इसके बाद उस रस को अपने स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे शैम्पू से अच्छी तरह से धो लीजिये, सप्ताह में दो बार इसका उपयोग करें। यदि आपको प्याज की महक से दिक्कत होती हैं, तो आप किसी भी एशेंशियल ऑयल को रस में मिलाकर उपयोग कर सकते हैं।

रेगुलर स्कैल्प मसाज

सिर की नियमित मालिश न केवल आपको आराम देती है बल्कि रक्त के संचार में सुधार करने और बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में भी मदद करती है। सिर की मालिश तनाव से निपटने का भी एक अच्छा तरीका है, जो बालों के झड़ने के मुख्य कारणों में से एक है। सोने से पहले हफ्ते में दो बार सिर की मालिश करें

नारियल तेल और मेथी

नारियल तेल और मेथी, दोनों ही बालों के लिए हेल्दी प्रकार से काम करते हैं। नारियल तेल जहां बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है वहीं, मेथी बालों को जड़ों से पोषण देने का काम करती है। ऐसे में ये दोनों मिल कर बालों की ग्रोथ अंदर से बढ़ाने में मददगार हैं और इसे घना बना सकते हैं। तो, नारियल तेल लें और इसमें मेथी के बीज पका कर इस तेल को अपने बालों में लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…