24 घण्टे ऑनलाइन

पौधों से सजाएँ अपना आशियाना

आजकल कई लोग अपनी बालकनी (Balcony) को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। इसके लिए कोई इंटीरियर की मदद ले रहा है तो कोई अपनी क्रिएटिविटी से। ऐसे में अगर आप भी अपनी बालकनी को सजाने के तरीके खोज रहे हैं तो…

24GhanteOnline
May 14, 2025
2 min read

आजकल कई लोग अपनी बालकनी (Balcony) को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। इसके लिए कोई इंटीरियर की मदद ले रहा है तो कोई अपनी क्रिएटिविटी से। ऐसे में अगर आप भी अपनी बालकनी को सजाने के तरीके खोज रहे हैं तो इस काम को पौधे (Plants) काफी आसान बना सकते हैं।

आइए आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों (Plants) के बारे में बताते हैं, जो आपकी बालकनी को खूबसूरत बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

टिलैंडसिया


दिखने में बड़ी-बड़ी पत्तियों वाले इस पौधे से आप अपनी बालकनी को सजा सकते हैं। अच्छी बात तो यह है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है क्योंकि यह मिट्टी की बजाए हवा से पोषक तत्व और नमी लेता है। आप इसे बालकनी में लटकने वाले गमलों में भी लगा सकते हैं। इसके साथ इस पौधे के गमले में पानी न डालकर इसकी पत्तियों पर पानी का छिड़काव करें।

अडेनियम


अडेनियम को डेजर्ट रोज के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि गहरे गुलाबी रंग के खूबसूरत फूलों वाला यह पौधा गर्म वातावरण में अच्छे से बढ़ता है। यह पौधा भी आपकी बालकनी की सुंदरता को बढ़ाएगा। इस पौधे की सबसे खास बात है कि यह कम पानी और कम धूप में आराम से बढ़ता है। हालांकि, इस पौधे के कुछ हिस्से विषाक्त होते हैं इसलिए बच्चों और पालतू जानवरों को इससे दूर रखें।

स्नेक प्लांट


स्नेक प्लांट एक अनोखे आकार का पौधा है जो आपकी बालकनी के माहौल को ताजा रखने में सहयोग प्रदान कर सकता है। अच्छी बात तो यह है कि इस पौधे को ज्यादा देखभाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इतना ही नहीं, यह पौधा विषैले पदार्थों जैसे नाइट्रोजन ऑक्साइड, ट्राईक्लोरोएथिलीन, बेंजीन, टोल्यूनि आदि को सोखकर हवा को शुद्ध और ताजा बनाने में भी मदद करता है। इसलिए बालकनी में इसे जगह देना तो बनता है।

एलोवेरा


एलोवेरा एक ऐसा रिफ्रेशिंग पौधा है, जिसकी मदद से भी आप अपनी बालकनी को सजा सकते हैं। इस पौधे को भी ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं होती है बस इसको खुली जगह पर रखकर इसमें तीन-चार दिन में एक बार पानी डालना होता है। एलोवेरा के पौधे की सबसे विशेष खासियत यह भी है कि आप इसका इस्तेमाल कई शारीरिक समस्याओं से निजात पाने के साथ-साथ त्वचा और बालों की देखभाल करने के लिए कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…