24 घण्टे ऑनलाइन

इन लोगों के लिए जहर होता है इस दूध का सेवन

हल्दी वाले दूध (Turmeric milk) में गजब की हीलिंग पावर होती है। चोट लग जाने या फिर सर्दी-जुकाम के लिए हल्दी वाले दूध को बेहद कारगर माना जाता है लेकिन हल्दी वाला दूध सभी लोगों के लिए फायदेमंद नहीं है इसके कई कारण हैं।…

24GhanteOnline
December 18, 2025
2 min read

हल्दी वाले दूध (Turmeric milk) में गजब की हीलिंग पावर होती है। चोट लग जाने या फिर सर्दी-जुकाम के लिए हल्दी वाले दूध को बेहद कारगर माना जाता है लेकिन हल्दी वाला दूध सभी लोगों के लिए फायदेमंद नहीं है इसके कई कारण हैं।

हल्दी की तासीर गर्म होती है जिससे हल्दी वाला काफी गर्म होता है। जिन लोगों के शरीर का तापमान बहुत गर्म रहता है, उन्हें भूलकर भी हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए, जानते हैं कि किन लोगों को हल्दी वाले दूध (Turmeric milk) का सेवन नहीं करना चाहिए-


  • किसी व्यक्ति को अगर लिवर से जुड़ी कोई बीमारी या फिर समस्या है, तो हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। इस समस्या में हल्दी वाले दूध का सेवन इस बीमारी को और भी बढ़ा सकता है।

  • हल्दी में टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को कम कर देती हैं।  इससे स्पर्म की सक्रियता में कमी आ जाती है। अगर आप अपनी फैमिली बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कोशिश कीजिए कि हल्दी वाले दूध का सेवन संयमित रूप से करें।

  • कई प्रेगनेंट महिलाओं को घरेलू नुस्खों के आधार पर हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है, जिससे होने वाले बच्चे की रंगत साफ हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी वाला दूध पीने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है। वहीं, हल्दी गर्भाशय का संकुचन, गर्भाशय में रक्त स्रव या गर्भाशय में ऐंठन पैदा कर सकती है। खासतौर पर गर्भाधारण के तीन महीने के भीतर हल्दी वाले दूध का सेवन खतरनाक है।

  • जिस व्यक्ति को मसाले या गर्म चीजें खाने से एलर्जी की समस्या होती है, उसे भी हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। हल्दी वाला दूध आपकी एलर्जी को और बढ़ा सकता है। हल्दी गॉलब्लैडर में स्टोन बनाने का भी काम कर सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…