ये पैन्ट्स आपको देंगी क्लासी और ट्रेंडी लुक
मौसम में बदलाव होने के साथ ही इंसान को अपने रहन-सहन में भी बदलाव करना पड़ता हैं, खासतौर से कपड़ों के चुनाव में। लड़कियों को कपड़ों के चुनाव में सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं। क्योंकि केवल स्टाइलिश ही नहीं बल्कि ऐसे कपडे…

मौसम में बदलाव होने के साथ ही इंसान को अपने रहन-सहन में भी बदलाव करना पड़ता हैं, खासतौर से कपड़ों के चुनाव में। लड़कियों को कपड़ों के चुनाव में सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं। क्योंकि केवल स्टाइलिश ही नहीं बल्कि ऐसे कपडे पहनने चाहिए जो कम्फर्टेबल हो और आपको क्लासी और ट्रेंडी लुक भी दे सकें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी पैन्ट्स (Pants) की जानकारी लेकर आए हैं जो एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन पैन्ट्स के बारे में।
क्रॉप्ड स्किनी पैंट्स (Pants)
फॉर्मल मीटिंग हो या लंच डेट, ब्राइट कलर या प्रिंटेड स्किनी पैंट्स (Pants) को टीमअप करें सॉलिड कलर के शर्ट या कुर्ती के साथ। इस लुक के साथ ब्लेज़र भी पहना जा सकता है। इसके अलावा कैजुअल लुक के लिए क्रॉप्ड स्किनी के साथ टी-शर्ट पहनें। मीटिंग के लिए स्टेटमेंट जूलरी अच्छी लगेगी और कैजुअल लुक के लिए जूलरी अवॉयड किया जा सकता है।
प्लीटेड वाइड लेग्ड पैंट्स (Pants)
इन वाइड लेग्ड पर फ्रंट साइड में प्लीट्स होती हैं। कुछ में चौड़ा टाइट बेल्ट होता है और उसके नीचे से प्लीट्स की शुरुआत होती है जबकि कुछ में बेल्ट से ही प्लीट्स की शुरुआत हो जाती है. विंटर के लिए ये वेलवेट में भी उपलब्ध है। ऑफिस में फॉर्मल लुक के लिए इन्हें शर्ट या टॉप के साथ पहनें।
स्ट्राइप्ड वाइड लेग्ड पैंट्स (Pants)
सेटिन और क्रेप फेब्रिक में ये पेंट फॉलिंग लुक देते हैं। इस सीजन वाइड लेग स्टाइल में स्ट्राइप्ड पैंट्स काफी पॉप्युलर हो रहे हैं। कम हाइट वाली लड़कियां इन पेंट के साथ फ्रील स्लीवस विंटर क्रॉप टॉप कैरी कर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
स्ट्राइप्ड पैंट्स (Pants)
पुराने ट्रेंड है जो एक बार फिर लौट आया है नए डिज़ाइन और स्टाइल के साथ स्लिम फिट स्टाइप्ड ट्राउजर्स को व्हाइट या किसी भी डॉर्क कलर की शर्ट के साथ पेयर करें. ये बहुत ही क्लासी लुक देते हैं। एक और कॉम्बिनेशन आप स्ट्राइप पैंट्स के साथ बना सकती हैं, टॉप और कुर्ती के साथ एक्सेसरीज़ में लॉन्ग ईयररिंग्स के बजाय स्टड टॉप्स पहनें।
मेटैलिक वाइड लेग्ड पैंट्स (Pants)
पार्टी के लिए जा रही हैं तो ये मेटैलिक वाइड लेग्ड पैंट्स पहनें। विंटर्स में इसके साथ आप स्वेटर कैरी करें. जैकेट्स के साथ भी ये अच्छा लगेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
