24 घण्टे ऑनलाइन

इन वजहों से खो जाता है चेहरे का निखार, रखें इनका ध्यान

सुंदर और बेदाग़ त्वचा की चाहत सभी महिलाएं रखती हैं और इसे पाने के लिए वे महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty Products) का इस्तेमाल भी करती हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से फायदा भी होता हैं लेकिन वह लंबे समय तक नहीं रह…

24GhanteOnline
June 3, 2026
4 min read
इन वजहों से खो जाता है चेहरे का निखार, रखें इनका ध्यान

सुंदर और बेदाग़ त्वचा की चाहत सभी महिलाएं रखती हैं और इसे पाने के लिए वे महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty Products) का इस्तेमाल भी करती हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से फायदा भी होता हैं लेकिन वह लंबे समय तक नहीं रह पाता हैं। लेकिन स्किन को प्राकृतिक निखार देने के लिए इसे बाहर के साथ ही अंदरूनी खूबसूरती भी देने की जरूरत होती हैं। कई बार अनजाने में आप कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से त्वचा को नुकसान उठाना ही पड़ जाता हैं। अगर ख्याल रखने की बावजूद आपके चेहरे की रंगत कम हो रही हैं, तो इसका कारण कोई और नहीं बल्कि आपकी कुछ गलत आदतें हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन खराब आदतों के बारे में जिसकी वजह से आपकी ब्यूटी (Beauty) कम हो सकती हैं।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

कम पानी पीना

कम पानी पीने की आदत भी आपकी खूबसूरती की दुश्मन होती है। साथ ही कई बीमारियों की भी वजह बनती है। पानी ज्यादा मात्रा में पीने से आपके शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और स्किन हाईड्रेट रहती है। आपके चेहरे पर नेचुरल निखार आता है।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

चेहरे की सफाई ना करना

अगर आप कहीं बाहर जाती हैं, तो स्किन पर प्रदूषण, धूल आदि के कण चिपक जाते हैं। इसके अलावा ज्यादा मेकअप करने से भी स्किन नेचुरल शाइन खो देती है। अगर आप बाहर से आने के बाद स्किन को क्लीन नहीं करतीं तो ऐसे में मुंहासे, दाने, झाइयां, ब्लैकहेड्स जैसी तमाम परेशानियां होने लगती हैं। इससे बचने के लिए आपको नियमित रूप से घर आने के बाद स्किन को क्लींजर की मदद से साफ करें। इसके बाद स्किन को पानी से साफ करें और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

चेहरे पर किसी भी चीज का इस्तेमाल कर लेना

आजकल के समय में महिलाएं इंटरनेट की मदद से घर पर कई तरह के ब्यूटी एक्सपेरिमेंट करती हैं। जरूरी नहीं है कि हर तरह का ब्यूटी एक्सपेरिमेंट आपकी स्किन के लिए सही हो, कई बार यह त्वचा पर उल्ट असर भी कर सकता है। अगर आप भी इंटरनेट की मदद से चेहरे के लिए किसी भी तरह के फेस मास्क का उपयोग करती हैं तो इसे आज से भी बंद कर दें। होममेड फेस मास्क अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही लगाना चाहिए।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

योग और एक्सरसाइज न करना

योग और एक्सरसाइज न करने से आपके पूरे शरीर की सेहत पर असर पड़ता है। इससे त्वचा की भी चमक गायब हो जाती है। जबकि रोजाना योग और एक्सरसाइज करने से आप शरीर से तो फिट बनते ही हैं, साथ ही आपकी स्किन से विषैले तत्व पसीने के जरिए बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपकी स्किन चमकदार बनती है।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

ज्यादा तला, चिकना और मसालेदार खाना

ज्यादा तला, चिकना और मसालेदार खाना खाने की आदत आपके चेहरे के ग्लो को कम कर देती है। साथ ही बाहरी जंकफूड, फास्टफूड और चाय कॉफी पीने से भी आपके चेहरे की रौनक जाती है। इसलिए इनका सेवन बहुत सीमित कर दें। इनकी जगह पर सलाद, फल, अंकुरित अनाज, हरी सब्जियां, जूस आदि लेना शुरू करें।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

ज्यादा चीनी का सेवन

ज्यादा चीनी का सेवन करने से चेहरे पर झुर्रियां जल्दी आती हैं और आप जल्दी बूढ़े होने लगते हैं। चीनी के सेवन से आपके चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं और उनमें गंदगी जमा होने लगती है। इसकी वजह से चेहरे का ग्लो तो जाता ही है, साथ ही मुंहासे वगैरह अन्य समस्याएं होती हैं।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

तकिए का कवर ना बदलना

अच्छी स्किन के लिए आपका तकिया भी बड़ा रोल निभाता है। स्किन से जुड़ी दिक्कतें न हों इसके लिए जरूरी है कि आप हफ्ते में 2-3 बार अपना पिलो कवर बदल लें। ऐसा करने से आप पिंपल्स से बच सकती हैं, जिससे आपकी त्वचा निखरी हुई नजर आएगी।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

नींद पूरी न लेना

अगर आप ठीक से नींद नहीं ले पाते हैं, तो भी आपकी स्किन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। आपका चेहरा बहुत डल नजर आता है। थकान दिखती है, डार्क सर्कल्स हो जाते हैं और चेहरे की चमक खो जाती है। इसलिए पूरे 8 घंटे की नींद लें।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

सोने से पहले मेकअप ना हटाना

ग्लोइंग दिखने और स्किन पोर्स हमेशा साफ रखने के लिए सोने से पहले मेकअप हटाना न भूलें। अगर आपको ऐसा करने में आलस आता है तो वेट वाइप्स से मेकअप छुटाएं या नारियल तेल में कॉटन डुबोकर मेकअप हटा लें। नारियल तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…