24 घण्टे ऑनलाइन

लंबे बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स

आज के दौर में हर कोई अपने कमजोर और गिरते बालों (Hair) को लेकर परेशान हैं। बालों को सिर का ताज कहा जाता है और अगर ये ऐसे ही गिरते रहे तो गंजेपन की समस्या सामने आ सकती है। यही कारण है कि महिला हो या पुरुष सभी को अपने…

24GhanteOnline
January 25, 2026
4 min read

आज के दौर में हर कोई अपने कमजोर और गिरते बालों (Hair) को लेकर परेशान हैं। बालों को सिर का ताज कहा जाता है और अगर ये ऐसे ही गिरते रहे तो गंजेपन की समस्या सामने आ सकती है। यही कारण है कि महिला हो या पुरुष सभी को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। खान-पान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, प्रदूषण और गलत हेयर केयर (Hair Care) इन बालों की कमजोरी और गिरने का कारण बनते हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं अपने बालों की सही देखभाल करने की। बाजार में हेयर ग्रोथ और केयर के कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन नेचुरल तरीकों की बात ही अलग हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से लंबे बालों की चाहत को पूरा करने में मदद मिलेगी।

एलोवेरा जेल

बालों को लंबा करने के लिए 2 चम्मच ताजा एलो वेरा जेल के साथ 1 अंडे का सफेद हिस्सा मिलाएं। फिर इसे बालों में लगाएं और आधे घंटे तक छोड़ दें। उसके बास बालों में शैंपू करें। आप चाहें तो एलोवेरा लगाने से पहले बालों को स्टीम दे सकती हैं। इससे बालों की जड़ें मजबूती बनेंगी और बातिल तेल और मेथी दाने

तिल का तेल और मेथी दानें

दोनों ही बालों को पोषण देने का काम करते हैं। ऐसे में इन दोनों से तैयार हेयर मास्क की मदद से आप बालों की ग्रोथ को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इसे बनाने के लिए मेथी सीड्स को ड्राई रोस्ट कर लें और उसका पाउडर बना लें। अपने बालों की लेंथ के अनुसार एक बाउल में मेथी पाउडर लें और उसमें 1 चम्मच तिल का तेल मिक्स करें। ध्यान रहे कि तेल अधिक ना हो। कुछ देर तक मसाज करते हुए एक्सफोलिएट करने के बाद बालों को एक आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में 2 बार इसे आजमाएं।ल भी नहीं टूटेंगे।

गर्म तेल से

बालों में गर्म तेल से मसाज करना बालों के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। हेल्दी बालों के लिए हफ्ते में एक बार गर्म तेल से मसाज करना बहुत जरूरी होता है। तेल की मसाज करने से झड़ते बालों की समस्या से भी राहत मिलती है। आप अगर अपने बालों को जल्दी लंबा बनाना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि बालों में नारियल या जैतुन के तेल की मसाज करें।

प्याज का रस

प्याज का रख बालों को बढ़ाने के लिए रामबाण घरेलू इलाज है। इसके लिए आप प्याज को पीसकर उसको निचोड़ लें और रस निकाल लें। अब कॉटन बॉल या अपने हाथों से इसे बालों की जड़ों में लगाएं और कुछ समय बाद धो लें।

करी पत्ते का तेल

घरों में पाया जाने वाला करी पत्ता बालों के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। इससे बनाया गया तेल या हेयर पैक लगाने से बालों का रंग भी बरकरार रहता है और बाल तेजी के साथ लंबे भी होते हैं। इसे लगाने के लिए एक कटोरा करी पत्ता और आधा कप नारियल तेल लें। इन दोनों चीजों को गर्म करें और फिर इसे छान कर ठंडा कर लें। इस तेल को अपने बालों समेत जड़ों में लगाएं। इस तेल से सिर की मालिश करें और फिर 1 घंटे के बाद सिर को शैंपू से धो लें।

अंडा

अगर आप अंडे से परहेज नहीं करती हैं तो यह बाल बढ़ाने के लिए कारगर साबित हो सकता है। अंडे में प्रोटीन, आयरन, सल्फर वसा जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो बालों को झड़ने से बचाते हैं। एक अंडे को तोड़ें और पीले और सफेद भाग को मिलाकर किसी ब्रश की सहायता से बालों में लगा लें। इससे बालों का झड़ना रुक जाएगा और उनकी ग्रोथ भी अच्छी होगी।

आंवला का जूस

विटामिन सी और आयरन से भरपूर आंवला जूस नेचुरल इंग्रेडिएंट से भरा है। यह बालों को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। इसके लिए आप आंवला जूस को बालों और स्कैल्प में अप्लाई करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। आधे घंटे के बाद बालों को धो लें।

दही और नींबू का रस

दही और नींबू दोनों ही बालों के लिए बहुत उपयोगी है और ठंड में इसका प्रयोग डैंड्रफ से छुटकारा दिलानेवाला होता। दही में दो नींबू निचोड़कर पेस्ट जैसा बना लें। इस पेस्ट को बालों के जड़ों पर हाथ के पोर से लगाएं और 15 मिनट तक मसाज करें। पेस्ट को 1 से डेढ़ घंटे तक बालों में लगा रहने दें और इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे बालों का रुखापन और डैंड्रफ दूर होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…