24 घण्टे ऑनलाइन

जाती हुई ठंड ना कर दें स्किन को बर्बाद, ऐसे बरकरार रहेगी चेहरे की चमक

मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा हैं जहां सार्दियां (Winter) जाती हुई दिखाई दे रही हैं. यह बदलता मौसम सेहत के साथ स्किन के लिए भी बहुत घातक होता हैं. सर्दियों के दिनों में स्किन डल और बेजान हो जाती हैं और इस मौसम में…

24GhanteOnline
February 8, 2025
3 min read

मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा हैं जहां सार्दियां (Winter) जाती हुई दिखाई दे रही हैं. यह बदलता मौसम सेहत के साथ स्किन के लिए भी बहुत घातक होता हैं. सर्दियों के दिनों में स्किन डल और बेजान हो जाती हैं और इस मौसम में लापरवाही बरतने से भी यह परेशानी बनी रहती हैं. चहरे पर निखार (Glow) लाने के लिए इन दिनों में महिलाएं कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन सब व्यर्थ जाते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनका इस्तेमाल कर चहरे की चमक लौटाई जा सकती हैं. तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

अंडे और शहद का मास्क

सर्दियों में अंडे और शहद का मास्क लगाया जा सकता है। इससे न सिर्फ आपकी स्किन कोमल रहती है, बल्कि इससे स्किन भी हेल्दी रह सकती है। इसके लिए शहद और अंडे को मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद जब यह सूख जाए, तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी का करें इस्तेमाल

सर्दियों में स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से आपके चेहरे की चमक बढ़ती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में आप शहद मिलाकर लगाएं। इसके लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और गुलाबजल मिक्स करें। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद करीब 15 मिनट बाद धो लें। इससे आपकी स्किन पर निखार आ सकता है।

दूध से करें स्किन की देखभाल

ठंड में चेहरे पर निखार लाने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैँ। दूध के इस्तेमाल से ठंड में खोई हुई चमक वापस आ सकती है। इसके लिए रात में सोने से पहले रुई की मदद से चेहरे पर दूध लगाएं। इसके बाद सुबह अगले दिन से हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। इससे आपके स्किन की चमक बढ़ेगी। साथ ही स्किन सॉफ्ट भी रहेगा।

नारियल का तेल

स्किन पर निखार लाने के लिए आप नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल न सिर्फ आपके चेहरे पर चमक लौटा सकता है। बल्कि इससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो सकती है। सर्दियों में यह आपके लिए काफी असरकारी हो सकता है।

चावल और तिल का स्क्रब

ठंड में चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए आप चावल और तिल के स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चावल और तिल को बराबर मात्रा में लें। अब इन्हें किसी बर्तन में भिगोकर रख दें। जब यह अच्छे से भीग जाए, तो इसे पीस लें। नहाने से पहले इसे आप अपने चेहरे और बॉडी पर लगाएं। फिर 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब करें।

चेहरे पर लगाएं टमाटर का फेस पैक

ठंड में चेहरे की चमक (Glow) को बढ़ाने के लिए टमाटर का फेस पैक लगाया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच टमाटर का रस लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। इसके बाद दोनों सामाग्री को अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो इसे धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…