24 घण्टे ऑनलाइन

पैरों की सफाई के लिए अपनाएं ये तरीकें, चुटकियों में चमक उठेंगे तलवे

ज्यादतर लोग पैरों (Feet) की सफाई करना भूल जाते हैं। लेकिन क्या ये आदत सही है? कहा जाता है कि अगर आप किसी से मिलते हैं तो सामने वाले की पहली नजर आपके पैरों पर ही जाती है। ऐसे में अगर ये गंदे होंगे तो आपका इम्प्रेशन सामने…

24GhanteOnline
September 25, 2025
2 min read

ज्यादतर लोग पैरों (Feet) की सफाई करना भूल जाते हैं। लेकिन क्या ये आदत सही है? कहा जाता है कि अगर आप किसी से मिलते हैं तो सामने वाले की पहली नजर आपके पैरों पर ही जाती है। ऐसे में अगर ये गंदे होंगे तो आपका इम्प्रेशन सामने वाले पर सही नहीं होगा। अगर आप चाहते हैं कि पैर हमेशा साफ और चमकते रहें तो कुछ तरीकों को अपना सकता हैं। यहां हम 4 ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पैरों को आसानी से साफ कर सकते हैं।

कॉफी और नारियल तेल के स्क्रब से पैर (Feet)  करें साफ

इस फूट स्क्रब को बनाना काफी आसान है और यह असरदार भी साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको बस 2 चम्मच पिसी हुई कॉफी को 2 चम्मच चीनी और एक चम्मच नारियल तेल के साथ मिलाना है। जब आप इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लेंगे तो फिर इसका थोड़ा हिस्सा लेकर पैरों पर मलें। फिर 15-20 मिनट लगाकर रखने के बाद पैर धो लें।

बेकिंग सोडा और नींबू का रस

पैरों (Feet)  को साफ करने के लिए एक चुटकी शक्कर और एक चुटकी बेकिंग पाउडर में नींबू का रस मिलाएं और फिर स्क्रब तैयार करें। इसे पैरों पर लगाकर 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में अच्छी तरह मसाज करें। आप इससे पैर साफ करने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पैरों को साफ करने के बाद पानी से धोएं और तौलिया से पोछें।

गुलाब जल और चंदन पाउडर

गुलाब जल स्किन क्लींजर और मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसी के साथ चंदन भी प्राकृतिक स्किन लाइटनिंग में मदद करता है। इन दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर इस मिक्स को अपनी एड़ियों पर लगाकर 15 मिनट तक मसाज करें। ठंडे पानी से धोने से पहले इसे सूखने दें। अच्छे से सूखने के बाद इसे हल्के हाथ से रगड़ते हुए धोएं और फिर पोंछे।

प्यूमिक स्टोन और ब्रश से करें साफ

दादी-नानी और मम्मी की तरह आप भी प्यूमिक स्टोन और ब्रश की मदद से पैरों (Feet) को साफ रख सकते हैं। ये दोनों चीजें लगभग सभी घरों में मौजूद होती हैं। ये डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद करता है। अगर आप रोजाना नहाते समय इन दोनों चीजों को यूज करेंगे तो पैर चमकेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…