इन उपायों से मिलेगी घर को मकड़ियों से आजादी
घर में लगे मकड़ी (Spiders) के जाले देखने में तो खराब लगते ही हैं, इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आती है। घर की सफाई करते समय सबसे परेशानी होती है दीवार के कोनों या इस्तेमाल न होने वाली चीजों पर लगे मकड़ी के जाले। ये…
घर में लगे मकड़ी (Spiders) के जाले देखने में तो खराब लगते ही हैं, इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आती है। घर की सफाई करते समय सबसे परेशानी होती है दीवार के कोनों या इस्तेमाल न होने वाली चीजों पर लगे मकड़ी के जाले। ये बहुत अच्छी तरह सजाए गए घर की शान भी खराब कर देते हैं।कई लोगों को तो मकड़ी के जाले हटाने में बहुत डर लगता है। लेकिन कुछ तरीकों की मदद से ये आसानी से हटाए जा सकते हैं।
मकड़ी के जाले लगने का कारण
असल में मकड़ों को घर बनाने के लिए सूखे और गर्म जगह की तलाश की तलाश होती है। यही कारण है कि हमारे घर के कोनों को वह पैर पसारने के लिए सबसे सही जगह मानते हैं। लेकिन अब उन्हें हटाने के लिए पेस्ट कंट्रोल या बार-बार वैक्यूम क्लीनर चलाने की जरूरत नहीं है। आपको जरूरत है तो बस एक बॉटल पानी और पिपरमिंट ऑयल यानी तेल की।
सबसे पहले हटाएं मकड़ी
मकड़ी के जाले हटाने से पहले देख लें कि कहीं उस जाले में कोई मकड़ी न हो। क्योंकि जैसे ही आप जाले की सफाई करेंगे तो वह मकड़ी भागकर दूसरी जगह छुप जाएगी और आपके काम को बढ़ा देगी। इसलिए सबसे पहले कीड़े मारने वाली दवा का इस्तेमाल करके मकड़ी या अन्य कीड़ों को हटा दें
सिरका का करें इस्तेमाल
सिरका एक ऐसा पदार्थ है जो ऐसे ही कीटों को मारता है। सिरके को एक कपड़े में डुबोकर उन जगहों पर रखें जहां मकड़ियों के होने की संभावना अधिक हो
पिपरमिंट
एक बार अच्छे से मकड़े के जाल को हटाने के बाद आप एक लीटर पानी में 20 बूंद पिपरमिंट का तेल डाल दें। इसे अच्छे से मिलाकर स्प्रे करने वाले बॉटल में भर लें। अब घर की हर उस जगह और कोनों में इस मिश्रण का छिड़काव कर दें, जहां मकड़े बार-बार जाल बनाते हैं। खासकर किचन में हर जगह इसे अच्छे से स्प्रे स्प्रे कर दें।
बेकिंग सोडा और सिट्रस ऑयल से भगाएं मकड़ी
बेकिंग सोडा और सिट्रस ऑयल के इस्तेमाल से भी मकड़ियां भाग जाती हैं। मकड़ियों को इसकी गंध पसंद नहीं होती है जिसकी वजह से वो ऐसी जगहों पर नहीं जाती हैं जहां बेकिंग सोडा लगा हो। सिट्रस ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इसकी कुछ बूंदे एक कपड़े पर डालकर उसे जालों की जगह लगाएं, मकड़ियां घर छोड़कर भाग जाएंगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
