24 घण्टे ऑनलाइन

कोहनी के कालेपन से हैं शर्मिंदा, अपनाएं ये घरेलू उपाय

सिर्फ चेहरे की सुन्दरता बनाए रखने से आप सुन्दर नहीं कहलाते। चेहरे के साथ-साथ हमारे शरीर के अन्य हिस्सों की त्वचा भी स्वस्थ और साफ रहनी चाहिए। यहां, हम बात कर रहे है कोहनी (Elbow) और घुटने की। जी हां, कुछ लोग चेहरे को…

24GhanteOnline
February 14, 2026
4 min read

सिर्फ चेहरे की सुन्दरता बनाए रखने से आप सुन्दर नहीं कहलाते। चेहरे के साथ-साथ हमारे शरीर के अन्य हिस्सों की त्वचा भी स्वस्थ और साफ रहनी चाहिए। यहां, हम बात कर रहे है कोहनी (Elbow) और घुटने की। जी हां, कुछ लोग चेहरे को चमकाने और गोरा बनाने के लिए दिन रात लगे रहते है लेकिन कोहनी और घुटनों पर उनकी नजर नहीं जाती है। ऐसे में कोहनियों आर घुटनों की त्वचा अस्वस्थ होकर काली होने लगती है। हालाकि, इससे छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप कुछ ही दिनों में कोहनी (Elbow) और घुटनों का कालापन दूर कर सकते है। तो चलिए जानते है इन नुस्खों के बारें में...

हल्दी


हल्दी त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करती है।

कैसे करें इस्तेमाल

- थोड़ी हल्दी को दूध व शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर लगाएं और 20 मिनट लगा रहने दें।
- इसके बाद हाथों को थोड़ा गीला करें और कुछ मिनट रब करें।
- अंत में सामान्य पानी से धो लें।
- -हल्दी पाउडर में कुछ मात्रा चोकर की मिला लेने से जल्दी फायदा होता है।

चीनी


चीनी एक नेचुरल स्क्रबर है। यह डेड सेल्स को हटाने में मदद करती है जिससे त्वचा की रंगत बढ़ती है।

कैसे करें इस्तेमाल

- चीनी में ऑलिव ऑयल मिलाएं
- फिर कोहनी और घुटनों पर मसाज करें।
- मसाज हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में करें
- त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें।
- चीनी में ऑलिव ऑयल मिलाकर भी लगाया जा सकता है।

नारियल का तेल


हर जगह की त्वचा की रंगत हल्की करने के लिए नारियल का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई स्किन टोन को एक समान कर देता है और त्वचा को रिपेयर भी करता है।

कैसे करें इस्तेमाल

- नहाने के बाद कुछ बूंदों से 10-15 मिनट कोहनी और घुटनों पर मसाज करें। दिन में दो से तीन बार ऐसा करें।
- नारियल के तेल में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर मसाज करने से भी फायदा होगा।
- नारियल के तेल में अखरोट का पाउडर मिलकार लगाने से भी फर्क पड़ता है।

एलोवेरा जेल


त्वचा की रंगत साफ करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी फायदेमंद है।

कैसे करें इस्तेमाल

- आप कोहनियों और घुटनों पर एलोवेरा जेल लगाएं, इससे रंगत हल्की हो जाएगी।

नींबू


नींबू एक नेचुरल ब्लीच है। इसमें पर्यापत मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। जो डेड स्किन को हटाने और स्किन टोन को लाइट करने में मदद करता है। ये नई कोशिकाओं के विकास में भी मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल

- नींबू को बीच में से काटकर उसे अपने घुटने और कोहनी पर मलें। मसाज करने के बाद उसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद पानी से धोकर मॉश्चराइजर लगा लें।
- नींबू के रस में कुछ बूंदें शहर की भी मिला सकती हैं। इस मिक्सचर को घुटने और कोहनी पर लगाकर छोड़ दी। कुछ समय बाद साफ पानी से धो लें।
-नींबू के प्रयोग के बाद कुछ घंटों तक घूप में न निकलें। इसके लिए बेहतर है आप यह प्रयोग रात में करें।

दही


दही में मौजूद लेक्टिक एसिड त्वचा की टोन को लाइट करने में मदद करता है। इसके उपयोग से त्वचा में नमी भी बनी रहती है।

कैसे करें इस्तेमाल

- दही में कुछ बूंदे सफेद सिरके की मिला दें और इसे प्रभावित जगह पर लगा दें। इसे सूखने दें और बाद में इसे हल्के गुनगुन पानी से साफ कर लें।
- इसके अलावा दही में थोड़ा सा चोकर मिलाकर कोहनी और घुटने पर स्क्रबिंग करने से भी कालापन दूर होता है।

बेकिंग सोडा


बेकिंग सोडा क्लींजर की तरह काम करता है। इससे पिग्मेंटेशन भी दूर होता है और प्रभावित अंग साफ हो जाता है।

कैसे करें इस्तेमाल

- बेंकिंग सोडा को दूध में मिलाकर इफेक्टिव जगह पर लगाएं। इसे हल्के गुनगुने पानी से ही साफ करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…