स्किन पर पड़ने लगा हैं धूप का असर, ये घरेलू सनस्क्रीन लोशन बनाएंगे बिगड़ा काम
गर्मियों का मौसम आ चुका हैं जिसमें त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। धूप और पसीने की वजह से त्वचा को काफी नुकसान होता हैं। खासतौर से धूप की तल्खी की वजह से चेहरे का निखार छिनने के साथ ही हाथों और अन्य…
गर्मियों का मौसम आ चुका हैं जिसमें त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। धूप और पसीने की वजह से त्वचा को काफी नुकसान होता हैं। खासतौर से धूप की तल्खी की वजह से चेहरे का निखार छिनने के साथ ही हाथों और अन्य हिस्सों की स्किन टैन (Sun Tan) या काली होने लग जाती हैं।
ऐसे में सनस्क्रीन लोशन आपके लिए मददगार साबित हो सकता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से सनस्क्रीन लोशन बनाया जा सकता हैं और त्वचा की सुरक्षा की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन घरेलू सनस्क्रीन लोशन के बारे में।
तिल-ऑलिव लोशन
तिल का तेल स्किन के लिए बहुत ही बेमिसाल तेल हैं। तव्चा को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए आप 40 मिली तिल का तेल, 10 मिली जैतून का तेल और 10 मिली बादाम के तेल को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। यह स्किन के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है और त्वचा को सनटैन (Sun Tan) होने से बचाता हैं।
बाॅडी के लिए बनाएं कैलेंडुला लोशन
समर सीज़न में बाॅडी को सनटैन (Sun Tan) से बचाने के लिए आधा कप बेस क्रीम, 1 टीस्पून कैलेन्डुला ऑयल, 1 टीस्पून एवोकैडो ऑयल को कांच के बाउल में अच्छी तरह मिक्स कर लें इसके बाद इस एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। हर रोज़ नहाने के तुरंत बाद आप इसे अपनी बाॅडी पर अप्लाई कर सकतें हैं।
ठंडक देगा गुलाबजल लोशन
शरीर की त्वचा को धूप से बचाने के लिए गुलाबजल बेस्ट लोशन हैं। यह आपकी स्कीन को टैनिंग (Skin Tanning) से तो बचाता ही इसके साथ ही स्किन को साॅफ्ट भी बनाए रखता हैं। इसके लिए आप स्पून टमाटर के रस में 2 बूंद नींबू का रस और 1 टीस्पून गुलाबजल मिलाएं। इस लोशन को चेहरे पर लगाएं।
ग्रेप सीड लोशन
ग्रेप सीड ऑयल त्वचा और बालों के लिए बहुत ही उपयोगी सामग्री में से एक है। इसमें सभी विटामिन-ई, सी, बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन और बालों को मजबूत और पोषित रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक कांच के बाउल में आधा कप बेस क्रीम, 1/4 कप ग्रेप सीड ऑयल, 1 टीस्पून विटामिन ई ऑयल लेकर अच्छी तरह मिलाए औऱ फिर एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें। नहाने के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
