अंडे देंगे निखरी और दमकती स्किन, बस ऐसे करें इस्तेमाल
अंडे (Egg)को पोषण से भरपूर माना जाता हैं जिसमें प्रोटीन व कैल्शियम मी अच्छी मात्रा होती हैं। अंडे को अच्छी सेहत के लिए बहुत उपयोगी माना गया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी बेदाग त्वचा (spotless skin) की चाहत को भी…
अंडे (Egg)को पोषण से भरपूर माना जाता हैं जिसमें प्रोटीन व कैल्शियम मी अच्छी मात्रा होती हैं। अंडे को अच्छी सेहत के लिए बहुत उपयोगी माना गया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी बेदाग त्वचा (spotless skin) की चाहत को भी पूरा करने में अंडा बहुत उपयोगी हैं। जी हां, चेहरे के दाग-धब्बे, झुर्रियां, ब्लैकहैड्स, सनटैन जैसी कई समस्याओं को दूर करने के लिए अंडे से जुड़े फेसपैक (Face Packs) बहुत काम आ सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए अंडे से बने फेसपैक लेकर आए हैं जो आपकी खूबसूरती (Glowing skin) को बढ़ाने का काम करेंगे।
फेशियल हेयर करें रिमूव
चेहरे पर बालों होने की समस्या पर भी आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कोमलता से चेहरे की सफाई करने के साथ अनचाहे बालों को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए बस एक कटोरी में अंडे की सफेदी डालकर उसे फेंट लें। फिर ब्रश की मदद से चेहरे व गर्दन पर लगाएं। एक टिशू पेपर को काटकर उसपर अंडा लगाकर अनचाहे बालों वाली जगह पर चिपकाएं। अंडे के सूखने पर इसे धीरे-धीरे उतारें। हफ्ते में 2 बार इसे जरूर लगाएं। आपको फर्क नजर आने लगेगा।
चेहरे के खुले पोर्स टाइट व बंद करने के लिए
चेहरे के पोर्स खुलने से स्किन में गंदगी जमा होने लगती है। ऐसे में दाग-धब्बे, पिंपल्स, डार्क सर्कल आदि की समस्याएं बढ़ने लगती है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए भी आप अंडा यूज कर सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच अंडे की सफेदी फेंट लें। तैयार मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट या सूखने तक लगाएं। बाद में इसे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इस पैक को लगाने से ओपस पोर्स सिकुड़ने में मदद मिलेगी। साथ ही त्वचा की गहराई से सफाई होकर पोषण मिलेगा। ऐसे में स्किन साफ, ग्लोइंग, मुलायम व जवां नजर आएगी।
झुर्रियों के लिए करें इस्तेमाल
उम्र बढ़ने से चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है। ऐसे में आप अंडे की मदद से बना एंटी-एजिंग पैक यूज कर सकती है। इससे झुर्रियां कम होकर चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व जवां नजर आएगा। इसके लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच चावल का आटा, 1 बड़ा चम्मच बादाम पाउडर, 5-6 बूंदें नींबू का रस व 1 अंडे की जर्दी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर सूखने तक लगाएं। बाद में ताजे पानी से इसे साफ कर लें। रोजाना इस फेसपैक को लगाने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा। इससे झुर्रियों कम होने के साथ त्वचा अंदर से रिपेयर होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
