24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे को गड्ढों से मिलेगा छुटकारा, करें ये उपाय

चेहरे पर गड्ढे (Pits), फुंसी कील ब्यूटीफुल फेस (Face) को खराब कर सकते है। फेस पर गड्ढे होने के कई कारण हो सकते है जैसे फोड़े फुंसी निकलना या फिर पिम्पल्स होना। चेहरे से फुंसी और गड्ढे मिटाने के लिए कुछ लोग दवा और गड्ढे…

24GhanteOnline
January 9, 2025
3 min read

चेहरे पर गड्ढे (Pits), फुंसी कील ब्यूटीफुल फेस (Face) को खराब कर सकते है। फेस पर गड्ढे होने के कई कारण हो सकते है जैसे फोड़े फुंसी निकलना या फिर पिम्पल्स होना। चेहरे से फुंसी और गड्ढे मिटाने के लिए कुछ लोग दवा और गड्ढे भरने की क्रीम लगाते है, पर हम बिना क्रीम के घरेलू नुस्खे और देसी तरीके से चेहरे के गड्ढे भरने के उपाय और इलाज कर सकते है। इनसे आपकी त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, और आपके चेहरे के गड्ढे धीरे धीरे भर जायेगे। आइये जाने चेहरे के गड्ढे (Pits) भरने के आसान उपायों के बारे में।

* हल्दी का इस्तेमाल :

दोस्तों हल्दी में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटी बैक्टीरियल गुण होने से ये हमारे सरीर और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है और अगर इसका सेवन किया जाये तो बहुत लाभ होगा। अगर किसी के चेहरे पर गड्ढे हो और दाग धब्बे हो तो अगर हल्दी को सरसों के तेल में पकाकर चेहरे पर लगाया जाये तो बहुत फायदा होगा। ऐसा कुछ दिन करने से आपको रिजल्ट मिल जायेगा।

* एलोवेरा :

एलोवेरा चेहरे के गड्ढे भरने के साथ साथ चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ा देता हैं। एलोवेरा के इस्तेमाल से त्वचा पर चेचक, कील मुहासे और पिप्म्ल्स आदि के कारण हुये गड्ढे भर जाते हैं। चेहरे के गड्ढे भरने के लिए रात को सोने से पहले एलोवेरा में विटामिन E आयल मिलाकर चेहरे पर लगाये, और सुबह चेहरे को साफ़ पानी से धो ले। एलोवेरा और विटामिन E आयल लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरे के गड्ढे भरने लगेगे।

* बेकिंग सोडा :

बेकिंग सोडा त्वचा के रोम छिद्र को खोलता है। हफ्ते मे 1 या 2 बार एक चमच बेकिंग सोडा मे पानी मिलाकर मुहासों पर लगाये और पांच से दस मिनट तक सुखाने के बाद धो ले।

* नींबू के पत्ते :

चेहरे के गड्ढे भरने के लिए नींबू के पेड़ के पत्तों को पीस कर इसमें समान मात्रा में हल्दी का पेस्ट मिला ले और अपने चेहरे पर मले। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते है जो गड्ढे जल्दी भरने में कारगर है। अगर नींबू के पेड़ के पत्ते ना मिले तो आप नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते है। इस नुस्खे को दो हफ़्तों तक करे गड्ढे हो या खड्डे सब भरने लगेंगे।

* दही का इस्तेमाल :

दोस्तों दही हमारे पेट के लाभदायक तो होता ही है अगर इसका सेवन किया जाये तो स्किन भी स्वस्थ रह सकती है। अगर किसी के चेहरे पर गड्ढे हो या मुहासे हो तो ऐसे में दही में निम्बू के रश को मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले। अब इसे अपने चेहरे पर लगाये ऐसा करने से आपके चेहरे के गड्ढे गायब हो जायेगे और आपका फेस ग्लो करेगा।

* शहद :

शहद के इस्तेमाल से भी धीरे धीरे चेहरे के गड्ढे भरने लगते हैं। रोजाना दिन में दो से तीन पर शहद में निम्बू का रस मिलाकर चेहरे की मालिश करे, और कुछ देर बाद चेहरे को साफ ताजे पानी से धो ले। शहद लगाने से त्वचा में नमी आती हैं, और सभी प्रकार के दाग धब्बे और चेहरे के गड्ढे भर जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…