झुलसती गर्मियों में ये ड्रेसेस आपको बनाएगी स्टाइलिश
गर्मियां (Summer) आ चुकी हैं और ऐसे में फैशनेबल होना सोचकर ही टेंशन होने लगती है। क्योंकि धूप और पसीने के कारण सारा मेकअप धुल जाता है। गर्मी के चिपचिपे मौसम में कपड़े पहनते हुए सबसे पहले कंफर्ट को ही ध्यान में रखा जाता…

गर्मियां (Summer) आ चुकी हैं और ऐसे में फैशनेबल होना सोचकर ही टेंशन होने लगती है। क्योंकि धूप और पसीने के कारण सारा मेकअप धुल जाता है। गर्मी के चिपचिपे मौसम में कपड़े पहनते हुए सबसे पहले कंफर्ट को ही ध्यान में रखा जाता है, लेकिन अगर आप कंफर्ट के साथ−साथ स्टाइल के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहतीं तो आपको लेटेस्ट स्टाइल के बारे में जानकारी होनी चाहिए। तो चलिए आज हम आपको समर्स (Summer) में ट्रेंडी दिखने के कुछ तरीके बता रहे हैं−
हल्के रंग के कपड़ों का चुनाव करें
गर्मियों (Summer) में जितना हो सके हल्के रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करें। डार्क और चटक रंग के कपड़ों में गर्मी लगती है और साथ ही ये रंग आंखों में भी चुभते हैं। गर्मियों में अक्सर लड़कियां स्लीवलेस टॉप पहनना पसंद करती हैं जिससे उन्हें गर्मी कम लगे लेकिन ऐसे में टैनिंग की शिकायत बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप चाहें तो रात को सोते समय स्लीवलेस पहन सकते हैं।
शर्ट ड्रेस
समर्स में आप ऑफिस से लेकर केजुअल्स में शर्ट ड्रेस पहन सकती हैं। इस लॉन्ग शर्ट ड्रेस को आप डबल हाई स्लिट्स, बटन डाउन, एसिमेटिक हेमलाइन आदि को चुन सकती हैं। वैसे अगर आप शर्ट ड्रेस को और भी अधिक स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो इसके साथ बेल्ट पहन सकती हैं।
ढीले कपड़े पहनें
गर्मियों में ज्यादा तंग कपड़े पहनने से गर्मी लगती है और आप कंफर्टेबल महसूस नहीं कर पाते। कपड़ों की फिटिंग करवाते समय या नए कपड़े खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि टाइट फिटिंग वाले कपड़ों में भले ही आपका फिगर अच्छा दिखे लेकिन उन कपड़ों में आपको आराम बिलकुल नहीं मिलेगा। पसीना आने के कारण कपड़े चिपक जाते हैं और अगर आपके कपड़े पहले से ही टाइट होंगे तो यह और भी बुरा लगेगा। टाइट कपड़े पहनने से पसीना भी ज्यादा आता है।
कीमोनो स्टाइल टेंच कोट
सिर्फ सर्दी के मौसम में ही नहीं, बल्कि समर्स में भी लेयरिंग के जरिए अपनी ड्रेस को स्टाइलिश बनाया जा सकता है। आप अपने टी−शर्ट, शार्ट्स, जींस आदि के साथ कीमोनो स्टाइल टेंच कोट पहन सकती हैं। यह आपके स्टाइल को एक चिक लुक देगा।
कूलाट्स
बॉटम में आप जींस व शार्ट्स तो पहनती ही होंगी लेकिन इस बार समर्स में कूलाट्स पहनकर देखिए। यकीन मानिए, आपको अपना एक नया ही लुक देखने को मिलेगा। इसकी लेंथ जींस से कम होती है। कूलाट्स में आपको कई कलर्स व डिजाइन मिलते हैं। जिसे आप अपनी शर्ट, टी−शर्ट व टॉप आदि के साथ टीमअप करके पहन सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
