24 घण्टे ऑनलाइन

वर्किंग वुमेन के लिए बेस्ट हैं मंगलसूत्र के ये डिजाइन, ऑफिस में भी मिलेगा स्टाइलिश लुक

शादीशुदा महिलाओं के लिए गले में पहना हुआ मंगलसूत्र (Mangalsutra) हमेशा से खास महत्व रखता है। हालांकि बदलते समय की वजह से मंगलसूत्र को लेकर महिलाओं की पसंद और डिजाइन में भी काफी बदलाव महसूस किया गया। अब महिलाएं पहली की…

24GhanteOnline
March 8, 2026
2 min read
वर्किंग वुमेन के लिए बेस्ट हैं मंगलसूत्र के ये डिजाइन, ऑफिस में भी मिलेगा स्टाइलिश लुक

शादीशुदा महिलाओं के लिए गले में पहना हुआ मंगलसूत्र (Mangalsutra) हमेशा से खास महत्व रखता है। हालांकि बदलते समय की वजह से मंगलसूत्र को लेकर महिलाओं की पसंद और डिजाइन में भी काफी बदलाव महसूस किया गया। अब महिलाएं पहली की तरह गले में सोने के हैवी मंगलसूत्र डिजाइन पहनना पसंद नहीं करती बल्कि उन्हें एक स्टाइलिश लाइट वेट मंगलसूत्र डिजाइन पहनना अच्छा लगता है। अगर आप वर्किंग महिला हैं और अपने लिए मंगलसूत्र का कोई क्यूट लाइट वेट मंगलसूत्र डिजाइन पसंद करना चाहती हैं तो ये फैंसी मंगलसूत्र डिजाइन आपकी पसंद बन सकते हैं। मंगलसूत्र के ये डिजाइन ना सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत हैं बल्कि पहने हुए भी काफी स्टाइलिश और फैंसी लुक देते हैं।

हार्ट शेप मंगलसूत्र (Mangalsutra) 


ऑफिस जाने वाली ज्यादातर महिलाएं हार्ट शेप मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं। मंगलसूत्र के इस तरह के डिजाइन ना सिर्फ फॉर्मल वियर के साथ बल्कि वेस्टर्न लुक के साथ भी कैरी किए हुए अच्छे लगते हैं। डेली वियर के लिए इस तरह के मंगलसूत्र आपकी पसंद बन सकते हैं।

वर्किंग महिलाओं के लिए बेस्ट हैं मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन, फैशन सेंस की हर कोई करेगा जमकर तारीफ

नेम मंगलसूत्र (Mangalsutra) 

अगर आप अपने मंगलसूत्र को पर्सनलाइज्ड और यूनिक लुक में चाहती हैं तो पति के नाम के पहले अक्षर वाले मंगलसूत्र को ऑप्शन में रख सकती हैं। बाजार में आपको इस तरह के लुक वाले मंगलसूत्र कई डिजाइंस में देखने को मिल जाएंगे। आप इन मंगलसूत्र में किसी भी तरह से अपने पति का नाम स्टाइलिश फॉन्ट मे लिखवा सकती है।आप इस तरह के मंगलसूत्र जींस टॉप के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

डबल पेंडेंट मंगलसूत्र (Mangalsutra) 

मंगलसूत्र में कुछ डिफरेंट और अलग डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्ट है। यह मंगलसूत्र देखने में जितना अच्छा लगता है उतना ही पहनने में भी फैंसी लुक देता है। आप इन मंगलसूत्रों को वेस्टर्न आउटफिट के साथ इंडियन कपड़ों के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

लाइटवेट पेन्डेन्ट मंगलसूत्र (Mangalsutra) 

लाइटवेट पेन्डेन्ट मंगलसूत्र में डायमंड का एक बड़ा पेंडेंट लगा हुआ रहता है, जो गर्दन को एक सुंदर आकार देता है। यह डिजाइन ऑफिस लुक को कम्प्लीट करने के साथ आपको एक परफेक्ट लुक देता है।

डबल चैन मंगलसूत्र (Mangalsutra) 

इस तरह के काली मोतियों के साथ डबल चैन मंगलसूत्र आजकल काफी ट्रेंड में बना हुआ हैं। ऑफिस वियर से लेकर पार्टी तक में पहनने के लिए महिलाएं इस तरह का मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…