आपकी वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए ये खास चीजें
वॉर्डरोब में नए-नए और ट्रेंडी कपड़े (Clothes) शामिल करना किसे पसंद नहीं आता है। ये आपके स्टाइल को अपटूडेट रखने में मदद करता है और आपको भीड़ से अलग दिखाता है। यकीनन नया स्टाइल और नए आउटफिट्स आप अपने वॉर्डरोब में ज़रूर…

वॉर्डरोब में नए-नए और ट्रेंडी कपड़े (Clothes) शामिल करना किसे पसंद नहीं आता है। ये आपके स्टाइल को अपटूडेट रखने में मदद करता है और आपको भीड़ से अलग दिखाता है। यकीनन नया स्टाइल और नए आउटफिट्स आप अपने वॉर्डरोब में ज़रूर शामिल करें, लेकिन कुछ ऐसे भी चीज़ें हैं जो चाहे कितने भी नए ट्रेंड्स क्यों ना आ जाए आपके वॉर्डरोब में ये ज़रूर होने चाहिए।
हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे आपकी रोज-रोज कपड़े (Clothes) चुनने की परेशानी दूर तो नहीं पर हां थोड़ी कम हो जाएगी। इसके लिए आपको बस थोड़ी सी स्मार्टनेस दिखानी है और अपने वॉर्डरोब में कुछ खास कपड़ों (Clothes) को शामिल करना है। ये कुछ ऐसे कपड़े हैं जो हर लड़की के वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए।
ब्लैक लेगिंग
ब्लैक लेगिंग अपनी वार्डरोब में ब्लैक लेगिंग्स को जरूर जगह दें, क्योंकि इसे आप कुर्ती, लॉन्ग टॉप, लॉन्ग टीशर्ट और स्कर्ट टॉप के साथ पहन सकती हैं। गर्मी के मौसम में हमें कुछ न कुछ आरामदायक की तलाश होती है और इसके लिए लेगिंग बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे ट्रेवलिंग के टाइम या वॉक के दौरान भी पहन सकती हैं। अगर आप इसे पहनने का सोच रही हैं तो एक बात का खास ख्याल रखें कि इसे हिप कवरिंग टॉप के साथ पहनें।
व्हाइट शर्ट
वॉर्डरोब में एक व्हाइट शर्ट ज़रूर रखें जिसको आप अलग अलग बॉटम वियर के साथ पहनकर हर दम अलग लुक अपना सकती हैं। जैसे जींस, पलाज़ो, पैंट, लेगिंग्स या फिर स्कर्ट किसी के साथ भी पहन सकती हैं। व्हाइट शर्ट को आप ब्लैक स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं। ये आपको एकदम अलग लुक देगी।
फिटेड जींस
ये कभी ट्रेंड से नहीं जाती है। ये हर मौके पर आपको काफी एलीगेंट और स्टाइलिश लुक देता है। इसे आप अपनी पसंद या मौके के हिसाब से कुर्ता, टॉप। स्पेगिटी या क्रॉप टॉप के साथ पेयर करें और बस आप तैयार हंे बिना ज़्यादा वक्त दिए एक स्टाइलिश लुक के साथ।
डेनिम जैकेट
हर सर्दी जैकेट के ट्रेंड बदलते हैं, लेकिन डेनिम जैकेट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। हर लड़की के वार्डरोब में एक डेनिम जैकेट तो जरूर ही होनी चाहिए। आप इसे रेगुलर टीशर्ट, प्लेन टॉप, मैक्सी ड्रेस और शॉर्ट ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ये आपको एक परफेक्ट, कैजुअल और स्मार्ट लुक देती है।
ब्लेजर
सुनने में आपको ये भले ही बोरिंग लग रहा होगा, लेकिन जब कभी आपको कही फॉर्मल्स में जाना हो तो ये आपको एक दम एलीगेंट लुक देगा। आप इसे कैसे भी कैरी कर सकती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखिएगा आपका ब्लेजर परफेक्टली फिट होना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
