ऑफिस के लिए बेस्ट हैं ये हेयर स्टाइल, मिनटों में हो जाएंगे तैयार
ऑफिस जाते वक्त, समय की कमी के कारण अक्सर लोग अपने बालों को कुछ खास लुक नहीं दे पाते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरुरत नहीं बस एक ट्रेंडी लुक के लिए कुछ हेयर स्टाइल (Hairstyles) को अपनाना चाहिए। तो, आज हम कुछ ऐसे…
ऑफिस जाते वक्त, समय की कमी के कारण अक्सर लोग अपने बालों को कुछ खास लुक नहीं दे पाते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरुरत नहीं बस एक ट्रेंडी लुक के लिए कुछ हेयर स्टाइल (Hairstyles) को अपनाना चाहिए। तो, आज हम कुछ ऐसे ट्रेंडी हेयर स्टाइल के बारे में बात करेंगे जिन्हें आप लगभग कुछ ही मिनटों में ऑफिस जाने से पहले बना सकते हैं। खास बात ये है कि इन हेयर स्टाइल (Hairstyles) को बनाने के लिए आपको ज्यादा हेयर एक्सेसरीज की भी जरुरत नहीं बस आपको कुछ टिप्स अपनाने हैं और अपने आपको एक परफेक्ट प्रोफेशनल लुक देना है।
ऑफिस जाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 हेयर स्टाइल (Hairstyles)-
लो पोनीटेल विद हेयर बैंड
लो पोनीटेल, जितना बनाना आसान है उतना ही ये बालों के लिए भी आरामदेह है। दरअसल, जब हम हाई पोनीटेल बनाते हैं तो पोनीटेल इतनी टाइट हो जाती है कि आपके बालों की जड़ों में तेज दर्द होने लगता है। इससे बाल खींचते हैं और बालों पर जोर पड़ता है। ऐसे में लो पोनीटेल विद हेयर बैंड, नीची और ढीली पोनीटेल होती है जो उस तनाव से राहत दिलाती है जो बालों में खिंचाव से पैदा होता है। इससे आपके बाल खूबसूरत नजर आ सकते हैं।
नीट बन
नीट बन हेयरस्टाइल, आपके बालों के लिए सबसे प्रोफेशनल हेयर स्टाइल में से एक हो सकता है। नीट बन बनाने के लिए आपको एक तरह से बालों को एक जुड़ा हेयर स्टाइल देना है जिसमें कि आपको एक हेयर बैंड लगाना है और फिर बालों को उल्टा करके एक बन बना लें। ये आपके बालों में खूबसूरत लगेगा।
स्ट्रेट हेयर स्टाइल
स्ट्रेट हेयर स्टाइल (Hairstyles), सबसे आसान हेयर स्टाइल में से एक हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको करना ये है कि अपने बालों को स्ट्रेटनर की मदद से स्ट्रेट करें। अगर आपके बाल सिल्की हैं तो दोनों साइड से एक हेयर पिन लगाएं और फिर बालों को कंघी करके खुला छोड़ दें। तो, ऑफिस जाने के लिए आप इन हेयर स्टाइल को अपना सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
