24 घण्टे ऑनलाइन

मेला क्षेत्र में न हो गन्दगी, सभी शौचालय रखें स्वच्छ : अनुज झा

प्रयागराज। माघ पूर्णिमा स्नान की पूर्व संध्या पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला क्षेत्र में नगर विकास विभाग के सचिव/निदेशक अनुज कुमार झा (Anuj Jha) ने श्रद्धालुओं के लिए की गयी व्यवस्थाओं का निरिक्षण कर दिशा-निर्देश दिए…

24GhanteOnline
February 11, 2025
2 min read

प्रयागराज। माघ पूर्णिमा स्नान की पूर्व संध्या पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला क्षेत्र में नगर विकास विभाग के सचिव/निदेशक अनुज कुमार झा (Anuj Jha) ने श्रद्धालुओं के लिए की गयी व्यवस्थाओं का निरिक्षण कर दिशा-निर्देश दिए हैं। सचिव अनुज कुमार झा (Anuj Jha) ने मेला क्षेत्र के सेक्टर 2, सेक्टर-3, सेक्टर-4 और विशेष रुप से संगम नोज का निरीक्षण किया।

सचिव  अनुज झा (Anuj Jha) ने निरिक्षण के दौरान संगम क्षेत्र में लगाए गए अधिकारियों के साथ कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने 1920 और 112 हेल्प डेस्क कैंप के पास बने शौचालय और संगम द्वार के अलावा सगंम तट के पास के शौचालय की सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख़्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने तत्काल उच्च कोटि की सफाई के साथ कर्मचारियों को फिनायल आदि के झिड़काव के निर्देश दिए।

मेला क्षेत्र की सफाई व बिजली के चकाचौध की देश विदेश से आये हुए श्रद्धालुओं ने की सराहना: एके शर्मा


सचिव श्री झा (Anuj Jha) ने सेक्टर 3 के मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाकर संगम द्वार और नोज के पास फैली गंदगी को तत्काल पिकिंग कराने व घाट के किनारे जल में कपड़े-फूल आदि की तत्काल सफाई कराने के कड़े निर्देश देने के साथ ही सुपरवाइजर के पास उपलब्ध सामान की भी जानकारी ली।

श्री झा (Anuj Jha) ने मेले की सफाई व्यवस्था को उच्च कोटि के किए जाने के साथ ही सफाई के सामान के साथ कर्मचारियों को ड्रेस में कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा दिव्य महाकुंभ का प्रयागराज में आयोजन किया जा रहा है जिसमें किसी भी तरह की गंदगी संगम क्षेत्र में न दिखाई दे, साथ ही सभी शौचालय साफ रहे जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याएं न हो।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…