24 घण्टे ऑनलाइन

ब्‍लीच के बाद फेस पर होती है जलन, इनसे मिलेगा आराम

चेहरे पर निखार पाने के लिए लड़कियां ब्लीच (Bleach) लगाना पसंद करती हैं। मगर सेंसेटिव स्किन वाली लड़कियों को ब्लीच करने के बाद चेहरे पर जलन और स्किन रैशेज, खुजली, रेडनेस आदि की परेशानी हो जाती है। चेहरे पर निखार लाने के…

24GhanteOnline
September 16, 2025
3 min read

चेहरे पर निखार पाने के लिए लड़कियां ब्लीच (Bleach) लगाना पसंद करती हैं। मगर सेंसेटिव स्किन वाली लड़कियों को ब्लीच करने के बाद चेहरे पर जलन और स्किन रैशेज, खुजली, रेडनेस आदि की परेशानी हो जाती है।

चेहरे पर निखार लाने के लिए कई लोग फेस ब्‍लीच (Face Bleach) का प्रयोग करते हैं। इसका प्रयोग ना केवल असरदार होता है, इसे लगाना भी आसान होता है। ब्लीच लगाने के चेहरे अनचाहे बाल छिप जाते हैं और चेहरे की रंगत बदल जाती है। अगर आप भी ऐसी समस्‍याओं से परेशान रहते हैं तो यहां हम कुछ होम रेमे‍डीज बता रहे हैं जिनकी मदद से आप चेहरे पर होने वाली इन समस्‍याओं को दूर कर सकते हैं।

एलोवेरा से करें मसाज

आप स्किन की जलन, खुजली शांत करने के लिए एलोवेरा यूज कर सकती हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा के पत्ते को धोकर काट लें। इसके बाद इसकी जेल निकालकर उसे प्रभावित जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसमें मौजूद कुलिंग प्रॉपर्टीज स्किन को शांत करने ठंडा करने में मदद करेंगे।

आइस का प्रयोग

अगर ब्‍लीच (Bleach) के इस्‍तेमाल की वजह से आपके चेहरे पर जलन हो रही है या किसी तरह का रिएक्‍शन हो रहा है तो आप तुरंत फ्रिज से एक आइट क्‍यूब निकालें और चेहरे पर रगड़ें। आप इसे एक कपड़े में लपेट कर भी चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। ऐसा आप 3 से 4 मिनट तक करें आपको राहत मिलने लगेगी।

कोकोनट वॉटर

अगर आपको हमेशा ही ब्‍लीच (Bleach) के प्रयोग के बाद इचिंग या ऐसी कोई शिकायत रहती है तो आप इसके प्रयोग से पहले ही घर पर कोकोनट वॉटर रखें और इसका प्रयोग करें। दरअसल, नारियल पानी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल गुण होते हैं जो किसी भी स्किन प्रॉब्‍लम को दूर करने में मददगार हैं। यह स्किन को तुरंत ठंडा करता है जिससे चेहरे की जलन, खुजली और रेडनेस कम होने लगती है। आप इसे रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं और दस मिनट बाद धो दें। राहत मिलेगी।

आलू के छिलके करें यूज

स्किन की जलन, खुजली, रैशेज दूर करने के लिए आलू के छिलके कारगर माने गए हैं। इससे स्किन ठंडी, हाइड्रेटिंग और रिफ्रेशिंग होती हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फ्लामेटरी गुण स्किन को शांत करने में मदद करते हैं। इसके लिए आलू के छिलकों को धोकर उसे प्रभावित जगह पर लगाकर लेट जाएं। आपको 10 मिनट तक इसे लगाना है। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

लैवेंडर ऑयल करें इस्तेमाल

अगर आपको ब्लीच करने के बाद स्किन रैशेज की समस्या हो गई हैं तो लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण स्किन को गहराई से पोषित करके उसे ठीक करने में मदद करते हैं।

चंदन पाउडर

चेहरे की जलन को शांत करने के लिए आप चंदन पाउडर का प्रयोग करें। आप एक कटोरी में एक चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को फ्रिज में 10 से 15 मिनट तक रखें। ब्‍लीच का प्रयोग हो जाए तो चेहरा धोने के बाद इस ठंडे फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद साफ पानी से धो दें।

ठंडा मिल्‍क

ब्‍लीच के बाद चेहरे की जलन को शांत करने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। आप कॉटन बॉल को ठंडे दूध में डुबाएं और चेहरे पर अच्‍छी तरह से अप्‍लाई करें। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…