गुलाब के फूल से ही क्यों किया जाता है प्यार का इजहार, जानें Rose Day की कहानी
प्यार का इजहार करना हो तो सबसे पहले किसी को तोहफे में देने के लिए लोगों के दिमाग में गुलाब (Rose) का फूल आता है। वहीं फरवरी में वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) सेलिब्रेट किया…
प्यार का इजहार करना हो तो सबसे पहले किसी को तोहफे में देने के लिए लोगों के दिमाग में गुलाब (Rose) का फूल आता है। वहीं फरवरी में वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है, चाहें पहली बार दिल की फीलिंग्स का इजहार करना हो या फिर अपने लव पार्टनर के सामने प्यार जाहिर करना हो लोग इस दिन गुलाब का खूब आदान-प्रदान करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि प्यार को जाहिर करने के लिए गुलाब ही क्यों देते हैं।
गुलाब अगर किसी को गिफ्ट कर दिए जाएं तो किसी का भी चेहरा खुशी से खिल उठेगा और दिल की भावनाओं को दर्शाने के लिए तो गुलाब सभी को सबसे बेहतरीन तोहफा लगता है। फिलहाल जान लेते हैं कि आखिर क्यों लोग गुलाब से प्यार का इजहार करते हैं और क्या है रोज डे (Rose Day) से जुड़ी कहानी।
Rose Day पर गुलाब क्यों दिया जाता है?
Rose Day सेलिब्रेट करने के पीछे कई कहानियां मिलती हैं, जिसमें से एक कहानी ये हैं कि ग्रीक माइथोलॉजी के मुताबिक प्रेम की देवी ‘Venus’ हैं और उनका पसंदीदा फूल गुलाब है। इसी वजह से प्रेम की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए गुलाब दिया जाता है। वहीं अगर हम इसका संबंध रोज डे (Rose Day) से जोड़कर देखें तो वैलेंटाइन की शुरुआत रोम के संत वैलेंटाइन की मृत्यु की याद में सेलिब्रेट किया जाता है, वहीं रोमनों पर ग्रीक संस्कृति का काफी प्रभाव देखने को मिलता है।
ये कहानी भी है प्रचलित
Rose Day वाले दिन प्रेम की भावनाओं को गुलाब देकर जाहिर करने के पीछे मिलने वाली कहानी के मुताबिक, ‘Rose’ के सभी अक्षरों को अगर के खास सीक्वेंस में व्यवस्थित किया जाए तो ये ‘Eros’ बन जाता है। ग्रीक की प्राचीन कथाओं के अनुसार, ‘EROS’ प्यार के देवता हैं।
प्यार का इजहार गुलाब से ही क्यों?
अपने प्रेमी या प्रेमिका को गुलाब देकर प्यार का इजहार करने की बात करें तो गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है और ज्यादातर यह हर किसी का पसंदीदा फूल होता है। इसके पीछे मिलने वाली एक कहानी मुगलकाल से जुड़ी है, जिसके मुताबिक, मुगल शासक जहांगीर की बेगम नूरजहां को गुलाब का फूल बेहद पसंद था और इस वजह से जहांगीर रोज कई टन गुलाब अपनी बेगम के लिए भेजता था। इसके अलावा रानी बिक्टोरिया के समय में लोग अपनी फीलिंग्स शेयर करने के लिए एक दूसरे को गुलाब देते थे और तभी से प्रेमी जोड़ों के बीच ये ट्रेडिशन पॉपुलर हो गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
