फर्श की चमक आएगी वापस, ट्राई करें ये टिप्स
धूल, मिट्टी और चिकनाई से घर का फ्लोर (Floor) खराब होने लगता है। इस कारण आपका घर गन्दा तो लगता ही है साथ ही बीमारियों के फैलने की संभावना भी बनी रहती है।साफ सुथरे फर्श से घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। पूरे घर…
धूल, मिट्टी और चिकनाई से घर का फ्लोर (Floor) खराब होने लगता है। इस कारण आपका घर गन्दा तो लगता ही है साथ ही बीमारियों के फैलने की संभावना भी बनी रहती है।साफ सुथरे फर्श से घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। पूरे घर में यदि फर्श साफ़ नहीं हैं तो आप कितनी ही सफाई कर लें घर में कमी ही लगेगी। आज कल सभी घरों में टाइलिंग (Tileing) का प्रयोग होने लगा है। बाजार में कई तरह के टाइल मौजूद हैं।
सबसे पहले आप ध्यान दें की घर का जो हिस्सा सबसे ज्यादा काम में आता है वहां के टाइल लाइट कलर के न हों डार्क कलर के टाइल कम गंदे दिखाई देते हैं कई ऐसी छोटी छोटी चीजें है जिनपर ध्यान देकर आप अपने घर के फ्लोर (Floor) को चमका सकते हैं, आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में...
विनेगर का प्रयोग करे
विनेगर यानी सिरका सामान्यतया हर जगह उपलब्ध रहता है,घर के फर्श को साफ करने में यह बहुत उपयोगी है।बस एक चम्मच सिरके को एक बाल्टी पानी में डालें और उससे फ्लोर साफ करें।
फेब्रिक साफ्टनर
बाजार में फेब्रिक साफ्टर मिलता है जो डिटरजेन्ट पाउडर में भी मिलाया जाता है।फर्श पर लगे पुराने दाग इससे साफ किये जा सकते हैं।
ऐथेनॉल
ऐथेनाल मेंएन्टीबैक्टिरीअल गुण होते हैं जिससे फर्श पर गन्दे दाग नहीं लग पाते हैं।एक छोटा चम्मच एथेनाल एक कमरे के लिये काफी है।
नींबू
फर्श पर लगे पुराने दाग दूर करने में नींबू सबसे कारगर है।आप नीबूओं को सुखाकर और पीस कर उस पावडर को डिटरजेंट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
गर्म पानी
गर्म पानी में डिटरजेंट का घोल बनाकर पोंचा लगाने से भी फर्श के दागों को साफ किया जा सकता है। पोछा लगाकर थोड़े देर के लिए फर्श को पंखा चला कर छोड़ दें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
