इस दिन किया जाएगा महाकुंभ का शाही स्नान, जानें डेट और महत्व
प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) मेला को समाप्त होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। लेकिन अभी भी दो शाही स्नान बाकी हैं, जिसमें त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। आखिरी बार महाकुंभ…
प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) मेला को समाप्त होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। लेकिन अभी भी दो शाही स्नान बाकी हैं, जिसमें त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। आखिरी बार महाकुंभ का अमृत स्नान 3 फरवरी यानी बसंत पंचमी के मौके पर किया गया था। इस दिन करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई थी।
महाकुंभ में अमृत स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन साधु-संत अपने शिष्यों के साथ भव्य जुलूस निकालकर संगम में स्नान करने के लिए जाते हैं। ऐसे में आइए अब जानते हैं कि बंसत पंचमी के बाद अब महाकुंभ का शाही स्नान कब किया जाएगा।
महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) मुख्य स्नान की तिथियां
माघ पूर्णिमा 2025 – बसंत पंचमी के बाद महाकुंभ का अगला शाही स्नान अब माघ पूर्णिमा के दिन किया जाएगा। माघी पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। ऐसे में महाकुंभ और माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्नान करने से कई गुना ज्यादा शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी और इसी दिन प्रयागराज में महाकुंभ का शाही स्नान किया जाएगा।
माघ पूर्णिमा स्नान का शुभ मुहूर्त – सुबह 5 बजकर 19 मिनट से सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक।
महाशिवरात्रि 2025 – महाकुंभ का आखिरी स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन किया जाएगा। इसी दिन ही महाकुंभ मेले का समापन भी हो जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन त्रिवेणी में स्नान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है और महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन से हुई थी शुरुआत
महाकुंभ (Maha Kumbh) की शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी और इस दिन पौष पूर्णिमा थी। वहीं, महाकुंभ का पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को किया गया था। इसके बाद दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर किया गया। वहीं, महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान बसंत पंचमी के दिन हुआ था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
