24 घण्टे ऑनलाइन

रिलेशनशिप में झगड़े की वजह बनती है ये चीजें

रिलेशनशिप (Relationship) के दौरान छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी, कहासुनी, मनमुटाव होना आम बात हैं जो कि रिलेशनशिप का ही हिस्सा हैं। इन चीजों को सही तरह से हैंडल किया जाए तो यह आपके बीच प्यार को बढ़ाने का काम करती हैं। लेकिन…

24GhanteOnline
July 5, 2026
4 min read

रिलेशनशिप (Relationship) के दौरान छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी, कहासुनी, मनमुटाव होना आम बात हैं जो कि रिलेशनशिप का ही हिस्सा हैं।

इन चीजों को सही तरह से हैंडल किया जाए तो यह आपके बीच प्यार को बढ़ाने का काम करती हैं। लेकिन कई बार कुछ बातें ऐसी होती हैं जो छोटी होती हैं लेकिन सही तरह से सामना नहीं किया जाए तो बढ़ जाती हैं और रिलेशनशिप के बीच झगड़ों की वजह बनती हैं।

रिलेशनशिप में इस तरह के मुद्दों से निपटना आसान नहीं होता है क्योंकि उस समय लोग भावनात्मक होकर ज्यादा सोचते हैं।

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो झगड़ों की वजह बनते हैं और किस तरह इनसे निपटा जाए यह भी जानेंगे।

झूठे दावे और वादे


ये आमतौर पर ऑनलाइन बने रिलेशनशिप में ज्यादा होता है, जब पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए आप झूठे दावे कर देते हैं या कोई झूठा वादा कर देते हैं, ये सोचकर कि बाद में कोई प्रॉब्लम आएगी तो देख लिया जाएगा। मगर आपको बता दें कि सबसे पहले इस बात को समझें कि इस तरह के मामले भी धोखा-धड़ी ही माने जाते हैं और इसके लिए आपका पार्टनर उसी सोशल मीडिया का सहारा लेकर आपको बदनाम कर सकता है, जिसके जरिए आप उसे मिले थे। रियल लाइफ रिलेशनशिप में भी झूठे दावे और वादे करने से रिश्ता खराब होता है।

प्राइवेट स्पेस में खलल


आप प्रेमी-प्रेमिका हों या पति-पत्नी हों, रिश्ता कितना भी मजबूत और गहरा हो, लेकिन आप किसी की जिंदगी को कंट्रोल करने का हक नहीं रखते हैं। हर व्यक्ति की अपनी एक प्राइवेट स्पेस होता है, जिसमें वो अपनी चीजों को अपने तरीके से देखना, सुनना और जीना चाहता है। इस प्राइवेट स्पेस में दखलंदाजी इन दिनों रिश्तों में काफी देखने को मिलती है। शुरुआत में तो लोग ज्यादा नहीं बोलते हैं लेकिन धीरे-धीरे वो पार्टनर के प्राइवेट स्पेस को कंट्रोल करना शुरू कर देते हैं। ये भी रिलेशनशिप टूटने और झगड़े का एक बड़ा कारण है।

एक-दूसरे का सम्मान न करना


वैसे इस तरह के मामले कम देखने को मिलते हैं, जहां पार्टनर एक-दूसरे का सम्मान न करें क्योंकि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में तभी आते हैं, जब आप उसका सम्मान करते हैं। लेकिन फिर भी शादी के बाद कुछ जोड़ों में ये समस्या देखने को मिलती है। जिस भी रिश्ते में एक-दूसरे के लिए सम्मान नहीं होगा, वहां झगड़े जरूर होंगे। इसलिए सम्मान बहुत जरूरी है।

बहस


कई बार आपको किसी बात पर गुस्सा आता है, या आपके पार्टनर के गुस्से पर आपको अपनी सफाई में कुछ कहना या अपना पक्ष रखना पड़ता है, तो इसे आपको शांत दिमाग से ही हैंडल करना चाहिए। अगर ऐसे समय पर आप बहस करने लगेंगे और सामने वाले को अपनी बात मनवाने के लिए उल्टे-सीधे तर्क गढ़ने लगेंगे, तो इससे आपका रिश्ता खराब होता है। इस तरह की बातों से सामने वाले का दिल दुखता है और उसे गुस्सा भी आता है। इसलिए रिलेशनशिप में जब भी ऐसी कोई स्थिति आए तो कम से कम एक व्यक्ति को माहौल और गुस्सा शांत करने की कोशिश करनी चाहिए।

शक


शक ने इस दुनिया में सबसे ज्यादा रिश्ते तुड़वाए हैं। लेकिन ये बात समझना जरूरी है कि शक पैदा भी उन्हीं रिश्तों में होता है, जिनकी डोर पहले से ही कमजोर होती है। इसलिए आपको शुरुआत से ही अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने पार्टनर के प्रति हमेशा ईमानदार रहें, उससे सच बोलें। क्योंकि ज्यादातर शक के मामले झूठ से शुरू होते हैं। आप स्वयं भी अपने पार्टनर पर भरोसा रखें और बेवजह शक करके उन्हें परेशान न करें। अगर आपने सच में उनका कोई झूठ या गलती पकड़ी है, तो इस बारे में भी शांति से बात करें और समस्या का हल खोजें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…