दोमुंहे बालों की बढ़ रही है समस्या, अपनाएं ये असरदार उपाय
प्रदूषण, पोषण की कमी और बालों की उचित देखभाल न करने के कारण बालों से जुड़ी कई समस्याएँ उत्पन्न होती हैं, जिनमें से दो मंहे बालों (Split Ends) की समस्या काफी आम है। दो मंहे बालों (Split Ends) के कारण बालों का रंग और रूप…
प्रदूषण, पोषण की कमी और बालों की उचित देखभाल न करने के कारण बालों से जुड़ी कई समस्याएँ उत्पन्न होती हैं, जिनमें से दो मंहे बालों (Split Ends) की समस्या काफी आम है।
दो मंहे बालों (Split Ends) के कारण बालों का रंग और रूप खराब हो सकता है, साथ ही बालों में ड्राइनेस भी बढ़ने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये सरल उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप अपने बालों को स्वस्थ और सुंदर बना सकते हैं।
नीम के पत्तों और सरसों के तेल का इस्तेमाल करें
सामग्री:
4 से 5 नीम के पत्ते
3 बड़े चमच सरसों का तेल
इस्तेमाल करने का तरीका:
सबसे पहले एक बर्तन में सरसों का तेल लें और उसमें नीम के पत्ते डालें। फिर इस मिश्रण को अच्छे से उबालें ताकि नीम के पत्ते तेल में पूरी तरह से मिल जाएं। उबालने के बाद तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब तेल ठंडा हो जाए, तो उसमें एक विटामिन-ई कैप्सूल डालें, जिससे बालों को अतिरिक्त पोषण मिले। अब इस मिश्रण को छलनी से छानकर बालों में अच्छे से अप्लाई करें।
बालों में तेल लगाने के बाद, उन्हें स्टीम दें ताकि तेल बालों में अच्छे से समा जाए। लगभग 1 घंटे के बाद बालों को धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार करें, ताकि दो मंहे बालों (Split Ends) की समस्या को दूर किया जा सके और बालों को स्वस्थ रखा जा सके।
सुझाव:
- इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार जरूर करें।
- अगर आप किसी भी नुस्खे को आजमाने जा रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह लें और एक बार पैच टेस्ट भी जरूर कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की एलर्जी या जलन से बचा जा सके।
नोट: इस नुस्खे में नीम के पत्तों और सरसों के तेल का मिश्रण आपके बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद करेगा, साथ ही दो मुंहे बालों (Split Ends) की समस्या से निजात दिलाने में भी सहायक होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
